बीकानेर 29 मई – बीकानेर की आमजनता के लिए तकलीफ का बड़ा कारण बन चुके कोटगेट रेल फाटक की समस्या के समाधान के लिए पूर्व मंत्री डॉ.कल्ला, और पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने आज बीकानेर नॉर्थ वेस्ट डीआरएम और अतिरिक्त मुख्य अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग बीकानेर से गंभीर मंत्रणा करके कोटगेट अंडरपास के वर्तमान प्रारूप को सुधार कर उसका निर्माण चालू करवाने की बात कही
सबसे पहले बीकानेर डीआरएम से वार्ता करने पहुंचे डॉ.बी.डी.कल्ला और यशपाल गहलोत ने बीकानेर कोटगेट रेलवे फाटक पर बनने वाले अंडरपास पर वार्ता करते हुए कहा कि कोटगेट अंडरपास को एकतरफा बनाना तकनीकी रूप से ठीक नहीं अंडरपास से आने और जाने दोनों तरफ के रास्ते का प्रावधान हो वरना किसी भी प्रकार की अनहोनी होने पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के सीधा कोटगेट पहुंचना दूभर हो जायेगा, इसलिए इसमें सुधार कर अंडरपास का निर्माण हो |
इस पर डीआरएम ने कहा कि वर्तमान नक्शा राज्य सरकार और सार्वजनिक निर्माण विभाग ने बनाया है वे अगर दोनों तरफ का आवागमन वाला अंडरपास बनाए तो रेलवे विभाग कोई दिक्कत नहीं है
इसके बाद दोनों नेता सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय पहुंचे वहा अतिरिक्त मुख्य अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग से वार्ता कर कोटगेट अंडरपास को दोनों तरफ आवागमन यानी आने और जाने का बनाए जाने की बात कही और साथ ही सांखला फाटक पर मुख्य बाजार को देखते हुए दीवार ना बनाकर लोगो के आने जाने के लिए रास्ता रखने की बात कही अतिरिक्त मुख्य अभियंता से विस्तार से बात करते हुए कल्ला ने तकनीक में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया जिस पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने कोटगेट अंडरपास को दोनों तरफ यातायात वाला बनाए जाने पर सहमति जताई और कहा कि जल्द ही इसका प्रस्ताव भेजकर अनुमति लेकर कार्य चालू करवा दिया जाएगा
इसके साथ ही दोनों नेताओं को अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने कहा कि रामपुरा लालगढ़ अंडरब्रिज को जुलाई में चालू कर दिया जाएगा
इसके साथ ही कल्ला के पूछने पर मुख्य अभियंता ने बताया कि आईजीएनपी के पास बन रहे ओवरब्रिज को भी तीन चार माह में चालू कर दिया जाएगा











