NATIONAL NEWS

Mother’s LS कर्मा फाउंडेशन का गौरैया बचाओ (Save Sparrow) अभियान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। Mother’s LS कर्मा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ सुमन
चौधरी के दिशा निर्देशानुसार राजस्थान के कई जिलों में बीकानेर, जयपुर ,जोधपुर,चूरू,
गौरैया बचाओ (Save Sparrow) अभियान चलाया गया।
Adv सुशीला चौधरी के नेतृत्व में संस्था के इस सुंदर अभियान के अंदर सोसाइटी नगर क्षेत्रों के घरेलू बगीचों, फार्म हाउस के सुरक्षित सरंक्षित क्षेत्रों में घरौदें वितरण व स्थापित करके किया। कुछ घरोंदे आवासीय क्षेत्रों में वितरित किये गये व चिडियाऔं के सरंक्षण का आग्रह किया गया।

इस दौरान डॉ सुमन चौधरी ने बताया कि बेजुबान और असहाय पक्षियों की सेवा एक बहुत ही पुनीत और निस्वार्थ सेवा है। संस्था अभियान चलाकर गौरिया को बचाने और इसके प्रति लोगो को जागरूक करने प्रयास कर रही है। संस्था की महिला शक्ति समाज को एक नई दिशा दे रही है, इस अभियान के तहत लोगो को जागरूक और इसके बचाव हेतु घोरोन्दे भी वितरित किए गए।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!