Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

Pakistan के Lahore में आतंक के आका Hafiz Saeed के घर के बाहर बड़ा धमाका, दो की मौत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


लाहौर: पाकिस्तान (Pakistan) में आतंक के आका ​हाफिज सईद (Hafiz Saeed) के घर के बाहर एक बड़ा धमाका हुआ है. लाहौर (Lahore) के जौहर कस्बे में धमाका हुआ. इसमें 2 लोगों की मौत और 17 लोगों के घायल होने की खबर है. पाकिस्तानी मीडिया डॉन (Pakistani Media Don) के मुताबिक रेस्क्यू में जुटे अधिकारियों ने बताया कि ब्लास्ट एहसान मुमताज हॉस्पिटल (Ehsan Mumtaz Hospital) के पास E ब्लॉक में हुआ है. मीडिया रिपोर्ट (Media Reports) में दावा किया जा रहा है कि यह धमाका मुंबई हमलों (Mumbai Attacks) के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद (Mastermind terrorist Hafiz Saeed) के घर के पास हुआ है.
घायलों को जिन्ना अस्पताल में करवाया गया है भर्ती:
रेस्क्यू कर रही टीम के सदस्य के अनुसार ब्लास्ट, गैस पाइपलाइन (Gas Pipeline) या फिर गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) फटने से हुआ है. इस बारे में अभी स्थिति साफ नहीं है. लाहौर के CCPO गुलाम महमूद डोगर ने मीडिया को बताया कि सभी घायलों को जिन्ना हॉस्पिटल (Jinnah Hospital) में भर्ती कराया गया है. धमाके से आस-पास के मकानों को भी नुकसान हुआ है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसका घर 6 साल पहले ही बना था जो धमाके में बुरी तरह डैमेज हो चुका है.
वहीं, पाकिस्तानी पंजाब के चीफ मिनिस्टर उस्मान बुजदार (Chief Minister Usman Buzdar) ने आईजी को घटना की जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है. उन्होंने कहा कि जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही ब्लास्ट में घायल लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!