Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

Pakistan: लाहौर के बरकत बाजार में ब्लास्ट हुए एक साथ कई सारे सिलेंडर, दुकानें क्षतिग्रस्त

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


लाहौर: पाकिस्तान (Pakistan) के लाहौर में धमाके की खबर आ रही है. जानकारी है कि लाहौर के बरकत बाज़ार में एक के बाद एक करके पांच धमाके हुए हैं. अभी इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी कर वजह नहीं बताया गया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यहां किसी दुकान में रखे गैसे सिलिंडर में लीक होने और आग लग जाने की वजह से धमाका हुआ है. लाहौर के बरकत बाजार (Barkat Bazar) में कई सारे सिलेंडर फटने की खबर है. इतना ही नहीं बाजार में कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं. पाकिस्तानी मीडिया (Pakistani Media) ने इसकी जानकारी दी है.
भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ यह धमाका:
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, लाहौर के बरकत मार्केट में मंगलवार को कई सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं. सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर साझा की गई तस्वीरों को देखकर लगता है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में यह धमाका हुआ है. एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, राहत टीम मौके पर पहुंची है. इस धमाके में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
एक व्यक्ति के गंभीर घायल होने की सूचना:
हालांकि पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज ने राहत एजेंसी के सूत्रों के हवाले से बताया है कि करीब 10 सिलेंडर में विस्फोट हुआ है. इसमें कम से कम एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ है. करीब 12 गाड़ियां और कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं. इलाके की घेराबंदी कर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, बरकत मार्केट में एक-एक कर सिलेंडर में धमाके होने लगे. इसकी वजह से राहत टीम को नजदीक जाने में काफी मुश्किलें हुईं.
बता दें कि इससे पहले 23 जून को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के घर के बाहर बड़ा धमका हुआ था. इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 के करीब लोग घायल हुए थे. यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए थे.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!