Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

बॉर्डर से पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, पूछताछ जारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बॉर्डर से पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, पूछताछ जारी

राजौरी : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी.) पर एक 48 वर्षीय पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के कोटली तहसील और जिले के शंखनाथ, गोई क्षेत्र की निवासी है। महिला के पास से एक पहचान पत्र मिला है जिसमें महिला की पहचान नसरीन फतेमेह पत्नी मुनीर शाह बताई गई है। जानकारी के अनुसार महिला को रविवार देर रात नौशेरा सेक्टर में सतर्क सेना के जवानों ने उस समय रोका, जब वह सीमा पार से इस तरफ आ रही थी। बताया यह भी जा रहा है कि वह गूंगी है और बोल नहीं सकती।

सेना के जवान गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने एक निहत्थे घुसपैठिए को देखा और उसे गिरफ्तार कर लिया। सेना व पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा नसरीन से सीमा पार से इस तरफ घुसपैठ करने के पीछे के इरादे के बारे में पूछताछ की जा रही है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!