PM मोदी ने बनाया खास रिकॉर्ड, 3 अमेरिकी राष्ट्रपतियों का स्वागत करने वाले पहले प्रधानमंत्री बने

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


भारत की आजादी के बाद से केवल 8 अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने भारत का दौरा किया है। इनमें से 3 राष्ट्रपतियों का स्वागत पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है जो कि एक रिकॉर्ड है।पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में अब तक 3 अमेरिकी राष्ट्रपतियों का स्वागत किया है। साल 2015 में बराक ओबामा ने गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनकर दूसरी बार भारत की यात्रा की थी। इसके बाद 2020 में डोनाल्ड ट्रंप भी भारत की दो दिन की यात्रा पर आए थे। वहीं, 8 सितंबर, 2023 को वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत की यात्रा पर आए हैं। इस कारण पीएम मोदी के नाम ये खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Categories:
error: Content is protected !!