Rajasthan Chunav Exit Poll 2023 : इस सर्वे में भाजपा को बढ़त, 7 गारंटियों के बावजूद पिछड़ रहे कांग्रेस के ‘जादूगर’

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

Rajasthan Chunav Exit Poll 2023 : इस सर्वे में भाजपा को बढ़त, 7 गारंटियों के बावजूद पिछड़ रहे कांग्रेस के ‘जादूगर’

Rajasthan Chunav 2023 : पांच राज्यों में हुए चुनावों के नतीजे रविवार तीन दिसंबर को आएंगे। इसको लेकर एक एग्जिट पोल में राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होने की संभावना जताई गई है। सर्वे के मुताबिक राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को 98 से 105 सीटें जबकि कांग्रेस को 85 से 95 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

जयपुर : पांच राज्यों में हुए चुनावों के नतीजे रविवार तीन दिसंबर को आएंगे लेकिन नतीजों से पहले अलग अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए हैं। दैनिक भास्कर ग्रुप की ओर से किए गए सर्वे में राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होने की संभावना जताई है। सर्वे के मुताबिक राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को 98 से 105 सीटें मिल सकती है जबकि कांग्रेस को 85 से 95 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं अन्य के खाते में 10 से 15 सीटें जाने का आंकलन पेश किया है।

हाड़ौती, मारवाड़ और मेवाड़ में भाजपा को बढ़तगुरुवार शाम को भास्कर समूह का एग्जिट पोल सामने आया। इसमें राजस्थान के अलग अलग अंचल का अलग आंकलन जारी किया गया। हाड़ौती, मारवाड़ और मेवाड़ क्षेत्र की 120 सीटों में से भाजपा को 70 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है जबकि शेखावाटी और ढूंढाड़ में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन की रिपोर्ट सामने आई है। शेखावाटी और ढूंढाड़ की 79 सीटों में से कांग्रेस 40 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। इन क्षेत्रों में भाजपा को 36 सीटों पर आगे बताया गया है। भास्कर के एग्जिट पोल में निर्दलीयों और अन्य पार्टियों के खाते में सिर्फ 10 से 15 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में नहीं चलेगा बीजेपी का धर्म कार्ड: गहलोत

सीएम गहलोत ने गुरुवार को दिल्ली में थे। अलग अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आने के बाद सीएम गहलोत ने कहा कि आप एग्जिट पोल और सर्वे पर नहीं जाएं। उन्होंने राजस्थान में फिर कांग्रेस सरकार रिपीट होने का दावा किया। गहलोत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने धर्म के नाम पर वोटों का ध्रुवीकरण करने का प्रयास किया था। धर्म के नाम पर डर फैलाने और तनाव वाली बातें कही थी लेकिन उनके ये प्रयास फेल साबित होंगे।

कांग्रेस की गारंटियों पर लगी मुहर : डोटासराएग्जिट पोल सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि इन चुनावों में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। जनता ने राज्य सरकार के कामकाज, सात गारंटियों और बेहतरीन स्कीम्स पर मुहर लगाई है। डोटासरा ने कहा कि इन चुनावों में भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं था।

राजस्थान में भाजपा आ रही है: राजेंद्र राठौड़नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का दावा है कि राजस्थान में भाजपा की सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने पहले से ही मन बना लिया था कि कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना है। राठौड़ के मुताबिक जनता ने जमकर भाजपा के पक्ष में वोट किया है। ऐसे में चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में आएंगे। राठौड़ ने 125 सीटें जीतने का दावा किया है।

Categories:
error: Content is protected !!