REET Exam 2021: प्रथम पारी में लेवल-टू की परीक्षा संपन्न, अलवर में एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा; बीकानेर और अजमेर में धरे गए मुन्ना भाई

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


जयपुर: राजस्थान के इतिहास की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) चल रही है. प्रथम पारी में लेवल-टू की परीक्षा संपन्न हो गई है. यह पारी सुबह सुबह 10 बजे से 12.30 तक चली. अब दोपहर में 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक लेवल वन की परीक्षा होगी. वहीं इसी बीच लेवल-टू की परीक्षा के दौरान अलवर के मांढण थाना क्षेत्र के ढीकवाड परीक्षा केंद्र पर गफलत होने का मामला सामने आ रहा है. इस बारे में जानकारी मिलने पर नीमराणा SP और DSP मौके पर पहुंचे. भिवाड़ी SP राममूर्ति जोशी बोले कि परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र 10 मिनट देरी से पहुंचा था. इसे लेकर परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया. इस दौरान परीक्षार्थी ‘परीक्षा कक्ष से बाहर आ गए हैं. उसके बाद सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र परिसर में रोका गया है.
परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र देरी से भी पहुंचने का आरोप:
परीक्षा में गफलत का यह मामला कमला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर होना बताया जा रहा है. प्रश्न पत्र लाने वाली गाड़ी में किताबें होने की जानकारी सामने आई है. वहीं प्रश्न पत्र का लिफाफा खोलते वक्त बच्चों के हस्ताक्षर नहीं कराए गए. इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र देरी से भी पहुंचने का आरोप है. इन 3 कारणों की वजह से परीक्षार्थी विरोध में आ गए. वहीं चहेतों के प्रश्न पत्र हल कराने और OMR शीट भरवाने के भी आरोप है. इसी के चलते परीक्षार्थी प्रश्न पत्र लेकर ही कक्षों से बाहर आ गए.
किशनगढ़ में भी एक अभ्यर्थी को हिरासत में लिया गया:
वहीं अजमेर के किशनगढ़ में भी एक अभ्यर्थी को हिरासत में लिया गया है. आचार्य श्रीधर्मसागर स्कूल केंद्र 101152 में गणेशराम नामक अभ्यर्थी को नकल करते पकड़ा गया है. अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस से नकल की कोशिश कर रहा था. आरोपी ने चप्पल में ब्ल्यूटूथ डिवाइस को छिपा रखा था. CO सिटी भूपेंद्र शर्मा व थाना प्रभारी मनीष चारण अभ्यर्थी से पूछताछ कर रहे हैं.
बीकानेर में नकल गैंग पर शिकंजा कसते हुए 3 मुन्ना भाई धरे:
बीकानेर में नकल गैंग पर शिकंजा कसते हुए 3 मुन्ना भाई धरे गए हैं. नकल का सरगना तुलसाराम कालेर चप्पल में डिवाइस लगाकर लाया था. इस दौरान नकल करने से जुड़े तीन उपकरण मिले, तीनों अभ्यर्थी राजलदेसर से बताएं जा रहे हैं. गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान की अगुवाई में DST औऱ गंगाशहर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है. यह पूरी कार्रवाई को SP प्रीतिचन्द्रा के निर्देश में अंजाम दिया गया है.
दोपहर में 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक लेवल वन की परीक्षा होगी:
बता दें कि पहली पारी के बाद अब दोपहर में 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक लेवल वन की परीक्षा होगी. दोनों पारियों में 31 हजार पदों के लिए 25 लाख 35 हजार 542 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. इसमें प्रथम स्तर की परीक्षा में 12 लाख 67 हजार 983 परीक्षार्थी बैठेंगे, जबकि द्वितीय स्तर की परीक्षा में 12 लाख 67 हजार 539 परीक्षार्थियों के बैठने की संभावना है. इनमें 9 लाख अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है. कुल अभ्यर्थियों की संख्या 16 लाख है. परीक्षा को देखते हुये प्रदेशभर में इंटरनेट सेवायें निलंबित कर दी गई है. अभ्यर्थियों को रोडवेज और निजी बसों के साथ ही राजधानी जयुपर में मेट्रो ट्रेन में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है.
प्रदेशभर में 30 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए:
रीट में चीट को रोकने के लिए प्रदेशभर में 30 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमेर लगाए गए हैं. प्रदेश के सवाई माधोपुर, करौली, दौसा, नागौर, सीकर, भरतपुर, झुंझुनू, जालौर और बाड़मेर के सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमेर लगाए गए हैं जबकि शेष बचे जिलों में अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र पर ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हो रही है.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!