राजस्थान में आंधी का अलर्ट, UP-MP में हीटवेव:महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, बारिश से तमिलनाडु के कई इलाकों में पानी भरा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान में आंधी का अलर्ट, UP-MP में हीटवेव:महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, बारिश से तमिलनाडु के कई इलाकों में पानी भरा

नई दिल्ली

उत्तरी भारत में अभी गर्मी से छुटकारा नहीं मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड में कई स्थानों में हीटवेव (लू) चलने का अनुमान जताया है। राजस्थान में धूलभरी आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में उमस रहेगी।

उधर, 6 जून को मानसून महाराष्ट्र में दाखिल हो गया। आज रत्नागिरी और सोलापुर में बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले 4 दिन तक बारिश होने की संभावना है।

मानसून देश के दक्षिणी भाग को पहले ही कवर कर चुका है। भारी बारिश के चलते तमिलनाडु के कई इलाकों में पानी भर गया है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसूनी बारिश हो रही है।

आगे क्या…

  • 9-10 जून को मानसून के मुंबई पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है।
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 7 और 8 जून को अलग-अलग जगहों पर बारिश-ओले गिरने का अनुमान है।
  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उत्तरी इलाके में अगले पांच दिन हीटवेव जारी रह सकती है।
  • कर्नाटक में 2 जून को और महाराष्ट्र में 6 जून को मानसून की एंट्री हो गई है। 8 जून से दोनों राज्यों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

तमिलनाडु के नीलगिरी में भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है।

तमिलनाडु के नीलगिरी में भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है।

नीलगिरी के रेलवे पुलिस स्टेशन में भी पानी भर गया है।

नीलगिरी के रेलवे पुलिस स्टेशन में भी पानी भर गया है।

हिमाचल की राजधानी शिमला में गुरुवार को आंधी चली।

हिमाचल की राजधानी शिमला में गुरुवार को आंधी चली।

दिल्ली में गुरुवार को हीटवेव चली। ऐसे में लोग अपने चेहरे को कवर करके निकले।

दिल्ली में गुरुवार को हीटवेव चली। ऐसे में लोग अपने चेहरे को कवर करके निकले।

अहमदाबाद में भी गर्मी बरकरार है। एक शख्स बाइक पर कूलर ले जाता हुआ।

अहमदाबाद में भी गर्मी बरकरार है। एक शख्स बाइक पर कूलर ले जाता हुआ।

Categories:
error: Content is protected !!