स्कॉर्पियो पर लिखा-दिल्ली के पालम से चोरी हुई है, सॉरी:बीकानेर में 2 दिन से लावारिस खड़ी थी गाड़ी; क्रेन से थाने में ले गई पुलिस

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

स्कॉर्पियो पर लिखा-दिल्ली के पालम से चोरी हुई है, सॉरी:बीकानेर में 2 दिन से लावारिस खड़ी थी गाड़ी; क्रेन से थाने में ले गई पुलिस

बीकानेर

दिल्ली से स्कॉर्पियो चुराने वाले चोरों ने गाड़ी को बीकानेर के नापासर इलाके में एक होटल के बाहर लावारिस छोड़ दिया। चोरों ने स्कॉर्पियो के पीछे वाले शीशे पर माफीनामा भी लिखा है।

चोरों ने स्कॉर्पियो के पीछे वाले शीशे पर अंदर से कागज चिपकाया है। जिस पर लिखा- दिल्ली के पालम से चोरी हुई है, सॉरी।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से गाड़ी को थाने में खड़ा करवाया है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश कर रही है।

आसपास के लोगों ने पूछताछ में बताया कि गाड़ी पिछले 2 दिनों से यहां खड़ी थी।

आसपास के लोगों ने पूछताछ में बताया कि गाड़ी पिछले 2 दिनों से यहां खड़ी थी।

कागज में लिखी चोरी की बात नापासर थानाधिकारी जसवीर कुमार ने बताया- सुबह करीब 9 बजे एक राहगीर का फोन आया था। उसने बताया- जयपुर रोड पर स्थित ग्रीन गार्डन होटल के पास एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो लावारिस हालत में खड़ी है। इस पर कागज चिपकाया हुआ है, जिसमें गाड़ी चोरी की होने की बात लिखी है।

थानाधिकारी ने बताया- राहगीर की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर स्कॉर्पियो लॉक थी। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर सामने आया कि खाड़ी पिछले 2 दिनों से यहां खड़ी थी।

उन्होंने बताया- गाड़ी के पीछे वाले शीशे पर अंदर से 2 कागज चिपकाए हुए थे। पहले पर लिखा था- गाड़ी दिल्ली पालम से चोरी की हुई है। इसके बाद गाड़ी के नंबर लिखे थे और अंत में सॉरी लिखा था। वहीं दूसरे कागज पर आई लव माय इंडिया लिखा था। कागजों पर लिखे गाड़ी नंबर से मालूम करवाया तो यह न्यू दिल्ली की पालम कॉलोनी के विनय कुमार के नाम से रजिस्टर्ड निकली।

दिल्ली के पालम इलाके से चोरी हुई स्कॉर्पियो 432 किमी दूर बीकानेर के नापासर में मिली है।

दिल्ली के पालम इलाके से चोरी हुई स्कॉर्पियो 432 किमी दूर बीकानेर के नापासर में मिली है।

घर के सामने से चोरी हुई थी गाड़ी पुलिस के अनुसार, विनय कुमार से बात की गई तो पता चला कि यह गाड़ी 9-10 तारीख को उनके पालम कॉलोनी स्थि घर के आगे से चोरी हुई थी। इसकी रिपोर्ट पालम थाने दर्ज करवाई हुई है। पालम थाने के हेड कॉन्स्टेबल संदीप कुमार से संपर्क करके स्कॉर्पियो के बारे में जानकारी साझा की गई। गाड़ी को क्रेन की मदद से थाने में लाया गया है। न्यू दिल्ली की पालम पुलिस और विनय कुमार के आने पर कागजी कार्रवाई कर गाड़ी सौंप दी जाएगी।

CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने शक जताया है कि किसी वारदात में गाड़ी का उपयोग किया गया है। वारदात पूरी होने के बाद गाड़ी को नापासर में छोड़कर बदमाश यहां से फरार हो गए हैं। पुलिस आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!