बीकानेर संभाग में बॉर्डर पर 3 पैकेट में ढाई किलो हेरोइन मिली:BSF ने की बरामद, गेहूं की कटाई होने पर आई थी नजर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बॉर्डर पर 3 पैकेट में ढाई किलो हेरोइन मिली:BSF ने की बरामद, गेहूं की कटाई होने पर आई थी नजर

श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर के हिंदुमलकोट बॉर्डर पर BSF ने 3 पैकेट में हेरोइन बरामद की। - Dainik Bhaskar

श्रीगंगानगर के हिंदुमलकोट बॉर्डर पर BSF ने 3 पैकेट में हेरोइन बरामद की।

श्रीगंगानगर जिले के हिंदुमलकोट बीओपी इलाके के खखां बॉर्डर पर मंगलवार को BSF ने 3 पैकेट में हेरोइन बरामद की। इस हेरोइन का वजन ढाई किलो है और इसे पिछले 2 महीने के दौरान किसी समय इलाके में गिराए जाने की आशंका है। किसान इस इलाके में कंबाइन से गेहूं की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान ये पैकेट नजर आए। पीले रंगे के ये पैकेट जीरो लाइन और फैंसिंग के बीच पड़े देखे गए।

श्रीगंगानगर के हिंदुमलकोट इलाके में खेतों में पड़ी हेरोइन।

श्रीगंगानगर के हिंदुमलकोट इलाके में खेतों में पड़ी हेरोइन।

पीले रंग के पैकेट मिले
दोपहर करीब 2 बजे जवान फैंसिंग के दूसरी तरफ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जीरो लाइन से तारबंदी के बीच खेतों में पीले रंग के पैकेट दिखाई दिए। जानकारी मिलने पर BSF के हिंदुमलकोट बीओपी प्रभारी, प्लाटून कमांडर, सैक्टर मुख्यालय और बटालियन हेड क्वार्टर के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पंजाब के निकट के इलाके में मिले पैकेट
राजस्थान की सीमा शुरू होने के बाद पहली बीओपी हिंदुमलकोट है। यह इलाका पंजाब सीमा से करीब 4 से 5 किलाेमीटर ही दूर है। ऐसे में पंजाब के तस्कर ही हेरोइन तस्करी में लिप्त पाए जा रहे हैं।
पुलिस और BSF ने चलाया अभियान
इस मामले में पुलिस और BSF ने तस्करों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया है। हालांकि अब तक कोई तस्कर इस मामले में पकड़ में नहीं आया है। एसपी गौरव यादव ने बताया कि वैसे इस मामले में BSF के साथ पुलिस ने भी तलाश शुरू की थी। लेकिन अब तक कोई तस्कर हाथ नहीं आया है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!