WESTERN AIR COMMAND STATION MWO’S SEMINAR-2026

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

WESTERN AIR COMMAND STATION MWO’S SEMINAR-2026

By Defence Journalist Sahil

A Seminar for Station Master Warrant Officers (MWOs) of Western Air Command was conducted at HQ WAC on 14 Sep 26. The Seminar was presided over by Air Marshal George Thomas, Air Officer Commanding-in-Chief, WAC, and attended by Station MWOs from across the Command’s Area of Responsibility.

A common platform was provided to share best practices, exchange ideas and deliberate upon areas for improvement. Discussions focussed on enhancing the working environment, addressing common challenges and strengthening welfare initiatives for Air Warriors and their families.

The AOC-in-C emphasised the vital role of Station MWOs in fostering effective communication, sound professionalism and a welfare-oriented approach in the organisation to create a positive and conducive environment across Air Force Stations. The Seminar re-affirmed WAC’s commitment towards personnel welfare, continuous improvement and professional excellence.

***

पश्चिमी वायु कमान के स्टेशन मास्टर वारंट अधिकारियों की संगोष्‍ठी-2026 आयोजित

पश्चिमी वायु कमान के स्टेशन मास्टर वारंट अधिकारियों (एमडब्ल्यूओ) के लिए एक संगोष्‍ठी 14 सितंबर 2026 को मुख्यालय डब्ल्यूएसी में आयोजित की गई। संगोष्‍ठी की अध्यक्षता वायु सेना प्रमुख, डब्ल्यूएसी के वायु अधिकारी कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल जॉर्ज थॉमस ने की और इसमें कमान के उत्तरदायित्व क्षेत्र के सभी स्टेशन एमडब्ल्यूओ ने भाग लिया।

सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने, विचारों का आदान-प्रदान करने और सुधार के क्षेत्रों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साझा मंच प्रदान किया गया। चर्चाओं का केंद्र बिंदु कार्य वातावरण को बेहतर बनाना, सामान्य चुनौतियों का समाधान करना और वायु सैनिकों एवं उनके परिवारों के लिए कल्याणकारी पहलों को सुदृढ़ करना था।

एयर फ़ोर्स स्टेशनों में सकारात्मक और अनुकूल वातावरण बनाने के लिए संगठन में प्रभावी संचार, उत्‍कृष्‍ट व्यावसायिकता और कल्याणकारी दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में स्टेशन एमडब्ल्यूओ की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया गया। संगोष्‍ठी में कर्मियों के कल्याण, निरंतर सुधार और व्यावसायिक उत्कृष्टता के प्रति डब्ल्यूएसी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।

****

Categories:
error: Content is protected !!