बीकानेर ! युवक ने घर में किया सुसाइड:परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो फंदे पर लटका मिला, कारण नहीं आया सामने

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

युवक ने घर में किया सुसाइड:परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो फंदे पर लटका मिला, कारण नहीं आया सामने

बीकानेर

युवक ने अपने घर में सुसाइड कर लिया। परिजनों के आवाज लगाने पर वह बाहर नहीं आया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा तो फंदे पर लटका मिला। हादसा बीकानेर के बांद्रा का है।

परिजन पीबीएम हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है।

कमरे से बाहर नहीं आने पर गेट तोड़ा

जानकारी अनुसार बांद्रा बास क्षेत्र के रहने वाले सुभाष (46) पुत्र मक्खनलाल ने बुधवार दोपहर सुसाइड किया। परिजनों का कहना है कि वह काफी देर तक अपने कमरे में था। आवाज लगाने पर भी बाहर नहीं आने पर कमरे का गेट तोड़ा गया। अंदर युवक फंदा लटका था। उसे तुरंत पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड का कारण नहीं आया सामने

घटना की सूचना पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। कोटगेट पुलिस थाने के एएसआई अशोक पाल व ओमप्रकाश की निगरानी में शव को मॉच्यूरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं की है। खिदमतगार संस्था के सोयेब, हाजी ज़ाकिर, ताहिर हुसैन, रमज़ान अली, मो. जुनैद, मो सतार, राजकुमार खड़गावत ने शव को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

Categories:
error: Content is protected !!