Youth Participation Marks Rahul Gandhi’s ‘Students’ Voice’ Programme in Kota, District Women Congress President Varsha Sharma Joins with 50 Students

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कोटा में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उमड़ा युवा जोश, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा शर्मा ने 50 विद्यार्थियों के साथ निभाई सक्रिय भूमिका

शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य को लेकर हुई चर्चा, हजारों छात्रों और अभिभावकों की मौजूदगी को बताया युवाओं की जागरूकता का प्रतीक

कोटा।

देश की शिक्षा नगरी के रूप में पहचान रखने वाले कोटा में आयोजित लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में युवाओं, छात्रों और अभिभावकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। इस कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए लगभग 50 विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा में भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाली चुनौतियां, रोजगार के अवसर और युवाओं के भविष्य से जुड़े विषय प्रमुख रूप से केंद्र में रहे।

वर्षा शर्मा ने कहा कि कोटा देशभर के लाखों विद्यार्थियों के सपनों का शहर है, जहां हर साल हजारों छात्र बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर आते हैं। ऐसे में युवाओं की समस्याओं, उनकी आकांक्षाओं और उनके अधिकारों पर गंभीर चर्चा होना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के युवाओं और छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का कार्य कर रहे हैं और “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम इसी सोच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में हजारों छात्रों, युवाओं और अभिभावकों की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि देश का युवा अब शिक्षा और रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दों को लेकर अधिक जागरूक हो चुका है। युवा वर्ग अपने अधिकारों और बेहतर अवसरों के लिए अपनी बात को मजबूती के साथ सामने रखना चाहता है। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार के अवसरों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई विषयों पर अपने विचार साझा किए।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं, छात्रों और आमजन से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी पार्टी युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करती रहेगी और शिक्षा तथा रोजगार जैसे विषयों को प्राथमिकता के साथ राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि देश के भविष्य का आधार युवा शक्ति है और यदि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं तो भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है। “छात्रों की गूंज” जैसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी बात रखने का मंच प्रदान करते हैं और लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने का काम करते हैं।

कोटा में आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि देश के युवा अपने भविष्य को लेकर सजग हैं और शिक्षा तथा रोजगार से जुड़े मुद्दे उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय बने हुए हैं।


Youth Participation Marks Rahul Gandhi’s ‘Students’ Voice’ Programme in Kota, District Women Congress President Varsha Sharma Joins with 50 Students

Discussions Focused on Education, Employment and the Future of Students as Thousands of Youth and Parents Gather

Kota, Rajasthan

A large number of students, youngsters and parents participated in the “Students’ Voice” programme led by Leader of Opposition Rahul Gandhi in Kota, Rajasthan, a city widely known as the country’s education hub. Among the prominent participants was District Women Congress President Varsha Sharma, who actively took part in the event and arrived with nearly 50 students. The programme witnessed extensive discussions on issues concerning education, employment opportunities, competitive examinations and the aspirations of young India.

Speaking on the occasion, Varsha Sharma said that Kota represents the dreams of millions of students across the country and therefore discussions on the challenges faced by youth and their expectations are essential. She stated that Rahul Gandhi has consistently been raising the concerns of students and young people at the national level and that the “Students’ Voice” programme is an important initiative in that direction.

According to Sharma, the presence of thousands of students, youngsters and parents at the event reflected the growing awareness among India’s youth regarding their rights, access to quality education and better employment opportunities. She emphasized that young people today are increasingly vocal about issues affecting their future and are seeking greater participation in policy discussions. Students attending the programme also shared their views on competitive examinations, career opportunities and reforms required in the education sector.

Varsha Sharma reiterated that the Congress party remains committed to addressing the concerns of students, youth and the common people. She said the party would continue to raise the voice of young citizens and strive to ensure that issues related to education and employment remain at the forefront of national discourse.

She further remarked that the youth constitute the foundation of India’s future and that providing quality education, transparent recruitment mechanisms and adequate employment opportunities would be essential for the country’s progress. Programmes such as “Students’ Voice,” she said, serve as important platforms for democratic dialogue and encourage young citizens to actively participate in shaping the nation’s future.

The gathering in Kota once again highlighted the growing consciousness among India’s youth and underscored the importance of education and employment as key issues for the next generation.

Categories:
error: Content is protected !!