अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन 7जनवरी से

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”119252″]

Bikaner अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन बीकानेर में 7 जनवरी 2025 से कोहिनूर पैलेस उदासर रोड बीकानेर में पाँच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 15 से 29 आयु वर्ग के युवा प्रतिभाग करेंगे। यह युवा राजस्थान के बूंदी जिले से 27 स्वयंसेवक बीकानेर 7जनवरी से 11जनवरी तक चलने वाले युवा आदान प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की योजना “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना।

इस कार्यक्रम से युवा बीकानेर कि ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति, जीवनशैली, वेशभूषा, रहन सहन के बारे में जानने का प्रयास करेंगे।

इस युवा कार्यक्रम में निम्न गतिविधियाँ का भी आयोजन होगा – सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवा – संवाद, पंच प्रण व भारत @2047, एक भारत श्रेष्ठ भारत, नशा मुक्ति अभियान, साइबर सिक्योरिटी जागरूकता व वितीय प्रबंधन पर व्याख्यान, खेल-कूद इत्यादि पर गतिविधिया आयोजित करवाई जाएगी।

Categories:
error: Content is protected !!