अगले 24 घंटों के लिए वर्तमान तापमान स्थिति तथा चेतावनी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

15 अप्रैल को देश में गर्म हवा की संभावना नहीं14 अप्रैल को सौराष्‍ट्र एवं कच्‍छ तथा हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों में गर्म हवा की स्थिति रही।14 अप्रैल को देश में नौगोंग (पूर्वी उत्‍तर प्रदेश) में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्‍ट्रीय मौसम पूर्वानुमान

निम्‍नलिखित उल्‍लेखनीय विशेषताओं के साथ “दिनांक 15.04.2021 की सुबह का गर्म हवा बुलेटिन” :

अगले 24 घंटों के लिए वर्तमान तापमान स्थिति तथा चेतावनी

गर्म हवा पाई गई :

सौराष्‍ट्र एवं कच्छ तथा हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों मे गर्म हवा की स्थितियां देखी गईं
अधिकतम तापमान :

40.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक अधिकतम तापमान पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के अधिकांश स्‍थानों में; हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्‍ली, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों तथा पश्चिमी राजस्‍थान के कई स्‍थानों पर; मध्‍य प्रदेश, बिहार, गुजरात और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के कुछ सथानों पर तथा छत्‍तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड तथा महाराष्‍ट्र के अलग-अलग स्‍थानों पर दर्ज किया गया।
14.04.2021 को अधिकतम तापमान बदलाव : उत्‍तराखंड के कुछ स्‍थानों में अधिकतम तापमान सामान्‍य से बेहद अधिक (5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक); पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्‍ली तथा पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों के अधिकांश स्‍थानों पर; पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कुछ स्‍थानों पर; पश्चिमी राजस्‍थान, सौराष्‍ट्र एवं कच्‍छ, कोंकण एवं गोवा तथा असम एवं मेघालय के अलग-अलग स्‍थानों पर सामान्‍य से बहुत अधिक (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस); पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश तथा झारखंड के अधिकांश स्‍थानों पर; बिहार, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा तथा पूर्वी मध्‍य प्रदेश के कई स्‍थानों पर; अरूणाचल प्रदेश एवं तटीय कर्नाटक के कुछ स्‍थानों पर; जम्‍मू–कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुज़फ्फराबाद, उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, पूर्वी राजस्‍थान, गुजरात क्षेत्र तथा तटीय आंध्र प्रदेश तथा यानम के अलग-अलग स्‍थानों पर सामान्‍य से अधिक तापमान(1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। तापमान तेलंगाना के अलग-अलग स्‍थानों पर सामान्‍य से बेहद कम (-5‍ डिग्री सेल्सियस या कम); मध्‍य महाराष्‍ट्र, उत्‍तरी आंतरिक कर्नाटक एवं छत्‍तीसगढ़ के अधिकांश स्‍थानों पर; अंडमान एवं निकोबार द्वीप के कुछ स्‍थानों पर; पश्चिमी मध्‍य प्रदेश के अलग-अलग स्‍थानों पर सामान्‍य से काफी कम (-3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस) तक; मराठवाड़ा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक एवं तमिलनाडु, पुद्दुचेरी एवं कराइकल के कई स्‍थानों पर; ओडिशा के कुछ स्‍थानों पर; विदर्भ, केरल एवं माहे, रायलसीमा तथा लक्षदीप के अलग-अलग स्‍थानों पर सामान्‍य से कम (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) तक रहा त‍था देश के शेष हिस्‍सों में लगभग सामान्‍य रहा।
कल नौगोंग (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Categories:
error: Content is protected !!