NATIONAL NEWS

अमेरिका के मैरीलैंड में जहाज टकराने से ब्रिज ढहा:2 लोगों को पानी से निकाला गया, 7 लापता; श्रीलंका जा रहा था कार्गो शिप

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अमेरिका के मैरीलैंड में जहाज टकराने से ब्रिज ढहा:2 लोगों को पानी से निकाला गया, 7 लापता; श्रीलंका जा रहा था कार्गो शिप

बाल्टिमोर

जहाज के टकराने के बाद फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज ढह गया। सोशल मीडिया पर यह फुटेज वायरल हो रहा है। - Dainik Bhaskar

जहाज के टकराने के बाद फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज ढह गया। सोशल मीडिया पर यह फुटेज वायरल हो रहा है।

अमेरिका के मैरीलैंड में एक कार्गो जहाज के टकराने से ‘फ्रांसिस स्कॉट की’ ब्रिज ढह गया। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, घटना अमेरिकी समयानुसार रात करीब डेढ़ बजे हुई। पुल से टकराने के बाद जहाज में आग लग गई। सिंगापुर के झंडे वाला यह जहाज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था।

इसे रवाना हुए कुछ ही समय हुआ था। यह 22 अप्रैल को श्रीलंका पहुंचने वाला था। जहाज का नाम दाली बताया जा रहा है। पुल ढहने की वजह से इस पर मौजूद कई गाड़ियां और लोग पानी में गिरे। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक अब तक 7 लोग लापता हैं, 2 लोगों को पानी निकाला गया। इनमें एक की हालत गंभीर है। जबकि जहाज का क्रू सुरक्षित है।

फुटेज उस वक्त का है, जब जहाज पुल से टकराया। कार्गो शिप में मौजूद सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।

फुटेज उस वक्त का है, जब जहाज पुल से टकराया। कार्गो शिप में मौजूद सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।

जहाज के टकराने के बाद पुल का बड़ा हिस्सा ढह गया। इस दौरान कई गाड़ियां भी पानी में गिर गईं।

जहाज के टकराने के बाद पुल का बड़ा हिस्सा ढह गया। इस दौरान कई गाड़ियां भी पानी में गिर गईं।

पानी में गिरे लोगों की जान बचाने लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मैरीलैंड के ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी ने बताया है कि हादसे के वक्त कई कर्मचारी भी ब्रिज पर मौजूद थे। वो रिपेयरिंग से जुड़ा कुछ काम कर रहे थे।

मैरीलैंड के बाल्टिमोर स्थित शहर में गिरे ब्रिज का एरियल व्यू

मैरीलैंड के बाल्टिमोर स्थित शहर में गिरे ब्रिज का एरियल व्यू

दाली जहाज 948 फीट लंबा, 22 अप्रैल को श्रीलंका पहुंचने वाला था
अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पुल पर कितने लोग मौजूद थे और वे अब किस स्थिति में हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मैरीलैंड ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने बताया कि ब्रिज पर हादसे के बाद सभी लेन बंद कर दी गई हैं और ट्रैफिक रोक दिया गया है।

दाली जहाज 948 फीट लंबा था। फ्रांसिस की ब्रिज को 1977 में पेटाप्सको नदी के ऊपर बनाया गया। इसका नाम अमेरिका का राष्ट्रगान लिखने वाले फ्रांसिस स्कॉट की के नाम पर रखा गया है।

मैप के जरिए समझिए जहाज के टकराने और पूल टूटने की लोकेशन…

जहाज का क्रू सुरक्षित, टक्कर की वजह साफ नहीं
दाली जहाज के मालिकाना हक वाली कंपनी ने बताया कि जहाज पर मौजूद दोनों पायलट समेत पूरा क्रू सुरक्षित है। इन्हें चोट नहीं आई है। जहाज और पुल के बीच टक्कर का कारण अभी सामने नहीं आया है। जहाज के मालिक और अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, बाल्टिमोर हार्बर में पानी का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है। अमेरिका के सेंटर फॉर डीजीज कंट्रोल के मुताबिक, 21 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान होने पर शरीर का टेम्प्रेचर भी तेजी से गिरता है। इसकी वजह से पानी में डूबे लोगों की जान को खतरा हो सकता है।

पुल गिरने के बाद से रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर मौजूद है। लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

पुल गिरने के बाद से रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर मौजूद है। लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

दाली जहाज पर सिंगापुर का झंडा लगा था। यह 22 अप्रैल को श्रीलंका पहुंचने वाला था।

दाली जहाज पर सिंगापुर का झंडा लगा था। यह 22 अप्रैल को श्रीलंका पहुंचने वाला था।

पिछले साल बाल्टिमोर पोर्ट से गुजरा 6.67 लाख करोड़ का सामान
मैरीलैंड सरकार की वेबसाइट के मुताबिक, पिछले साल बाल्टिमोर पोर्ट से करीब 5.2 करोड़ टन का अंतरराष्ट्रीय कार्गो (सामान) गुजरा था। इसकी कीमत 6.67 लाख करोड़ थी। इस पोर्ट के जरिए 15 हजार से ज्यादा लोगों को सीधे तौर पर नौकरी मिली है। वहीं इसकी वजह से मैरीलैंड में भी करीब 1.39 लाख लोगों का गुजारा चलता है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!