Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

अमेरिका, ब्रिटेन… रूस ने परमाणु मिसाइलों में नाटो देशों को पीछे छोड़ा, इजरायल युद्ध के बीच पुतिन ने किया बड़ा खेल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अमेरिका, ब्रिटेन… रूस ने परमाणु मिसाइलों में नाटो देशों को पीछे छोड़ा, इजरायल युद्ध के बीच पुतिन ने किया बड़ा खेल

Russia Nuclear Missile: रूस की ओर से एक बड़ा दावा किया गया है। रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव ने कहा है कि रूस के पास अब इतिहास में सबसे ज्यादा परमाणु मिसाइल है। अब इस मामले में रूस अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल गया है। यह बयान तब आया है जब रूस ने एक मिसाइल का टेस्ट किया।

हाइलाइट्स

  • रूस की ओर से एक बड़ा दावा किया गया है
  • रूस का दावा है कि उसके पास दुश्मनों से ज्यादा परमाणु मिसाइल है
  • दावा ऐसे समय पर हुआ है जब रूस ने एक मिसाइल का टेस्ट किया
russia missile
रूस का कहना है कि उसके पास सबसे ज्यादा परमाणु मिसाइल हैं।

मॉस्को: एक तरफ दुनिया इजरायल हमास के युद्ध में फंसी है तो दूसरी ओर रूस लगातार अपनी परमाणु क्षमता बढ़ाने में लगा है। रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव ने दावा किया है कि इतिहास में पहली बार रूस परमाणु मिसाइल हथियार के क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल गया है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय रूस एक्सपो फोरम और प्रदर्शनी में बोलते हुए इस बात पर जोर दिया कि रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के कार्यान्वयन ने आंतरिक स्थिरता को बचाने, अर्थव्यवस्था, राजनीतिकि और सैन्य क्षमता के विकास में योगदान दिया है।

स्पुतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक पेत्रुशेव ने जोर देकर कहा, ‘परमाणु मिसाइल हथियारों के पूरे इतिहास में पहली बार हमारा देश इस क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल गया है। रूस हाइपरसोनिक हथियारों सहित रणनीतिक हथियारों का मालिक बन गया है, जो आने वाले दशकों तक सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा।’ पेत्रुशेव की मानें तो रूस के पास अब सबसे ज्यादा परमाणु मिसाइलें हैं। हालांकि उन्होंने इनकी संख्या का खुलासा नहीं किया। लेकिन सीधे तौर पर वह अमेरिका, ब्रिटेन और नाटो देशों से ज्यादा परमाणु मिसाइलों की बात कर रहे हैं।

रूस ने किया मिसाइल टेस्ट

रूसी सेना ने रविवार को कहा कि उसने परमाणु हमले करने में सक्षम एक नयी परमाणु पनडुब्बी से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यूक्रेन में युद्ध को लेकर रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच यह रिपोर्ट आई है। उन तनावों को बढ़ाते हुए, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीते सप्ताह वैश्विक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध के रूस के अनुसमर्थन को रद्द करने वाले एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए थे। साथ ही, मॉस्को ने कहा था कि अमेरिका के साथ समता स्थापित करने की आवश्यकता है।

नई पनडुब्बी पर 16 मिसाइल

रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रणनीतिक मिसाइल पनडुब्बी ‘इंपीरेटर अलेक्जेंडर-3’ ने रूस के उत्तरी व्हाइट सी में पानी के भीतर से बुलवा मिसाइल को दागा गया, जिसने कामचटका के सुदूर-पूर्वी क्षेत्र में एक लक्ष्य पर हमला किया। बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह परीक्षण कब हुआ। ‘इंपीरेटर अलेक्जेंडर-3’, नयी बोरेई श्रेणी की परमाणु पनडुब्बियों में से एक है, जिसपर एक बार में 16 बुलवा मिसाइलें तैनात की जा सकती हैं। यह आने वाले दशकों में देश की परमाणु ताकतों के मुख्य नौसैन्य घटक के रूप में काम कर सकती है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पनडुब्बी का बैलिस्टिक मिसाइल दागना अंतिम परीक्षण है जिसके बाद इसे नौसेना के बेड़े में शामिल करने पर निर्णय लिया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूसी नौसेना के पास वर्तमान में तीन बोरेई श्रेणी की पनडुब्बियां सेवारत हैं। इसके अलावा, एक पनडुब्बी का परीक्षण पूरा हो गया है और तीन अन्य निर्माणाधीन है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!