NATIONAL NEWS

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अनपढ़ और फर्जी डिग्री वालों को वोट नहीं देने की अपील की….

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

श्री गंगानगर।अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अनपढ़ और फर्जी डिग्री वालों को वोट नहीं देने की अपील की आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री पर परोक्ष हमला करते हुए लोगों से अनपढ़ और फर्जी डिग्री वालों को वोट नहीं देने की अपील की. उन्होंने कहा कि आज केंद्र में अनपढ़ लोग सरकार चला रहे हैं और उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि जब वह बच्चे थे तो उन्होंने राजनेताओं को यह कहते सुना था कि भारत 20 साल में एक विकसित देश बन जाएगा. उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण सुना था जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत 2047 तक विकसित देश बन जाएगा. केजरीवाल ने रविवार को श्रीगंगानगर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “हम आपकी बातों पर कैसे भरोसा करें? वे झूठ बोल रहे हैं. वे कुछ नहीं जानते. आज केंद्र में अनपढ़ लोग सरकार चला रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा कि अगर केंद्र सरकार में पढ़े-लिखे लोग होते तो नोटबंदी और कृषि कानून नहीं लाते।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!