आईबी के हार्ड कोर ऑफिसर्स ,चार अधिकारियों को दी गई तैनाती, मिली बड़ी जिम्मेदारी ! देखे आदेश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

यूपी कैडर के आईपीएस अफसरों का केंद्र में जलवा, चार अधिकारियों को दी गई तैनाती, मिली बड़ी जिम्मेदारी

UP Cadre IPS Transfer

UP Cadre IPS Officer New Posting: केंद्र सरकार में यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारियों का जलवा देखते ही बन रहा है। यूपी कैडर के अधिकारियों को बेहतरीन प्रतिनियुक्ति दी गई है। अपनी काबिलियत के दम पर प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अब केंद्र की नई ट्रांसफर लिस्ट पर चर्चा हो रही है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा एक बार फिर मनवाया है। केंद्र सरकार की ओर से अधिकारियों को नए स्थानों पर प्रतिनियुक्ति दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से इन अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों में तैनात किया गया है। मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से जारी आईपीएस अधिकारियो की तैनाती सूची में यूपी कैडर के अधिकारियों का जलवा साफ तौर पर देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस सफी अहसान रिजवी उत्तराखंड चले गए थे। इस ट्रांसफर लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है। सफी अहसान अब उत्तराखंड कैडर के अधिकारी हो गए हैं। हलांकि, उनका मूल यूपी कैडर ही है।

केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई नियुक्ति सूची में उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अफसर सफी अहसान रिजवी के साथ-साथ राजीव रंजन वर्मा को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। आईपीएस अफसर पीवी रामा शास्त्री को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में स्पेशल डीजी बनाए गए हैं। आईपीएस अफसर दलजीत चौधरी को सीआरपीएफ का स्पेशल डीजी नियुक्त किया गया है।

आईबी के हार्ड कोर ऑफिसर्स में सफी, राजीव

केंद्र सरकार के पर्सनल एवं ट्रेनिंग मंत्रालय की कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमिटी ने अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। सचिवालय की ओर से जारी आदेश के तहत इंटेलिजेंस ब्यूरो की हार्ड कोर अधिकारियों की टीम में यूपी कैडर के दो अधिकारी शामिल किए गए हैं। यूपी कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी (बाद में उत्तराखंड कैडर) सफी अहसान रिजवी को विशेष निदेशक की तर्ज पर अतिरिक्त निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। राजीव रंजन वर्मा भी आईबी में विशेष निदेशक बनाए गए हैं। राजीव रंजन यूपी कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

आईपीएस अधिकारी पीवी रामा शास्त्री को बीएसएफ में विशेष महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। रामा शास्त्री यूपी कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वहीं, दलजीत सिंह चौधरी सीआरपीएफ में विशेष महानिदेशक बनाए गए हैं। दलजीत सिंह यूपी कैडर के 1990 बैच के अधिकारी हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!