आजादी का अमृत महोत्सव एवं ईपीएफओ के ई नॉमिनेशन हेतु उद्योग संघ में हुई परिचर्चा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर । आजादी का अमृत महोत्सव एवं ईपीएफओ के ई नॉमिनेशन हेतु उद्योग संघ में परिचर्चा आयोजित की गई।
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि स्वतंत्रता के 75 वैं वर्ष की याद में भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव योजना के अंतर्गत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा भविष्य निधि सदस्यों के ई नॉमिशन के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत सहायक भविष्य निधि आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी सत्यप्रकाश के निर्देश पर प्रवर्तन अधिकारी दुलीचंद के नेतृत्व में बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर में नियोक्ता एवं भविष्य निधि के सदस्यों के साथ परिचर्चा का आयोजन किया गया । संगठन के संतोष मीणा ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि ई नोमिनेशन के पश्चात भविष्य निधि सदस्य अधिवार्षिता पेंशन एवं मृत्य दावे हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं यह प्रक्रिया बिल्कुल सरल है । मीणा ने ई नॉमिनेशन से भविष्य निधि के सदस्यों को होने वाले लाभों एवं ई नॉमिनेशन किस प्रकार से किया जाता है के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी । इस अवसर पर विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति सदस्य रमेश अग्रवाल कालू, हरिकिशन गहलोत, मांगीलाल सुथार आदि उपस्थित हुए ।

Categories:
error: Content is protected !!