SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY

आज का पंचांग और राशिफल….

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा

आज का पञ्चाङ्ग
➖➖➖➖➖➖➖
दिनांक:- 19 मार्च 2025
वार :- बुधवार
विक्रम संवत् :- 2081
अयन:- उतरायण
ऋतु :- बसंत
मास:- चैत्र
पक्ष :- कृष्ण
तिथि:- पंचमी
नक्षत्र :- विशाखा 8:50pm तक पश्चात:- अनुराधा
योग :- हर्षण
करण :- कौलव
सूर्यराशि :- मीन
चंद्रराशि :- तुला 2:07pm तक पश्चात:- वृश्चिक
दिशाशूल :- उत्तर
➖➖➖➖➖➖➖
सूर्योदय :- 06:40am
सूर्यास्त :- 06:45 pm
➖➖➖➖➖➖➖
राहुकाल का समय
12:42pm से 02:15 pm तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त :-
बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नही होता है

ब्रह्म मुहूर्त:-
04:45am से 05:28am
➖➖➖➖➖➖➖
आज व्रत एवं त्यौहार
➖➖➖➖➖➖➖
वार विशेष
देव :- भगवान गणेश
अधिदेव :- भगवान विष्णु

  • यदि जन्म कुंडली में बुध फलादेश के अनुसार अगर लाभ नही पहुंचा रहा हो और कमजोर हो तो पन्ने को सोने या पीतल में बुधवार को धारण करना चाहिए , जब तक आपके पास पन्ना धारण करने की व्यवस्था ना हो तब तक विधारा की जड़ धारण कर सकते हैं या बुध का मंत्र जाप कर सकते हैं । मंत्र :-
  • ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः ।।
  • यदि जन्म कुंडली में बुध फलादेश के हिसाब से किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो उससे संबंधित दान एवं उपाय करना चाहिए
    दान :-
  • हरा वस्त्र , सबूत मूंग , हरि सब्जी, हरि कांच की चूड़ी किसी कन्या को दान दे।
    उपाय :-
  • मूंग को मंगलवार की रात को जल में भीगा दें एवं बुधवार को दिन में पंछियों को खिलाएं । बुधवार को गाय को हरा चारा, घास या हरी शब्जी खिलाएं, बहन या बुआ को वस्त्र एवं मिठाई भी दान कर सकते हैं ।
    बुधवार को करणीय कार्य :-
  • विद्या, कला,काव्य का प्रारंभ करना नवीन व्यापार करना, नवीन लेखन, पुस्तक का प्रकाशन, धन – सहग्र, प्रार्थना पत्र देना शुभ है।

वार संज्ञा :-

  • बुधवार को मिस्र व साधारण संज्ञा दी गई है अर्थात बुध सामान्य दृष्टि वाला है ना ज्यादा शुभ ना ही ज्यादा अशुभ घात वार :-
  • दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें

वार:- बुधवार
राशि :- कर्क

अशुभ फल नाशक पदार्थ :-

  • बुधवार अगर किसी जातक के लिए अशुभ हो तो वह जातक तिल व पके हुवे दूध का दान कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी

अभिजीत मुहूर्त

  • बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नही होता है क्योंकि बुधवार को अभिजीत मुहूर्त वाले समय राहु काल चल रहा होता है परंतु कुछ विशेष चोगड़ियो में आप कार्य कर सकते हैं
    लाभ :-
  • 6:55 am से 8:25am
    अमृत :-
  • 8:26am से 9:54am
    शुभ :-
  • 11:29am से 12:38pm
    ➖➖➖➖➖➖➖
    राशिफल
    मेष राशि :-

आज का दिन आत्मविभ्यास से भरपूर रहेगा। कार्यस्थल पर आपके विचारों को महत्व मिलेगा और आप अपनी योग्यता साबित कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्चा से बचें। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत होगी। परिवार का कोई सदस्य महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपकी सहायता कर सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें, खानपान का विशेष ध्यान दें। यात्रा के योग बन सकते हैं, जो लाभदायक रहेंगे।

वृषभ राशि :-

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी। धन से संबंधित मामलों में सतर्कता बरतें। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा और साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन अत्यधिक काम का बोझ न लें। यात्रा के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि :-

आज आपका दिन रचनात्मकता और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपके विचारों को सराहा जाएगा तथा नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। प्रेम संबंधों में रोमांस बना रहेगा, लेकिन ईर्ष्या से बचें। शादीशु‌दा लोगों को अपने जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता होगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें। यात्रा की योजना बना सकते हैं, जो मन को सुकून देगी।

कर्क राशि :-

आज आपको अपने करियर और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। कार्यस्थल पर धैर्य से काम लें, जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और फालतू के खचों से बचें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई आएगी, लेकिन अत्यधिक संवेदनशीलता से बचें। दाम्पत्य जीवन में गलतफहमियों को बातचीत से दूर करें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। सेहत का ध्यान रखें, योग और व्यायाम करें।

सिंह राशि :-

आज का दिन आपके लिए सफलता और सम्मान लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई उपलब्धियां मिलेंगी और बरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और निवेश से लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा, लेकिन अहंकार से बचें। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखनी होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन अधिक कार्यभार से बचें।

कन्या राशि :-

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यस्थल पर धैर्य बनाए रखें और छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करें। आर्थिक रूप से दिन ठीक रहेगा, लेकिन अनावश्यक खचों से बचें। प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन समझदारी से काम लें। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी के साथ अधिक संवाद करने की आवश्यकता होगी। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। सेहत को लेकर सचेत रहें और खानपान संतुलित रखें।

तुला राशि :-

आज का दिन आपके लिए सफलता और समृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। सेहत में सुधार होगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें। यात्रा के योग बन सकते हैं, जो लाभकारी रहेंगे।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नई जिम्मेदारियों मिल सकती हैं। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा और साथी के साथ गहरे संबंध बनेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और बुजुर्गों का आशीवाद मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें, संतुलित आहार लें।

धनु राशि :-

आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे और आपको प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्ची से बचें। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने की जरूरत होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और नियमित व्यायाम करें।

मकर राशि :-

आज का दिन मेहनत और पैर्य से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें सफलतापूर्वक पार कर लेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रेम जीवन में कुछ विवाद हो सकते हैं, लेकिन समझदारी से उन्हें हल करें। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखना होगा। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और नियमित व्यायाम करें।

कुम्भ राशि :-
आज का दिन सफलता और प्रगति का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन में कुछ नई उम्मीदें जागेंगी। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में संतुलन बनाए रखना होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन अत्यधिक तनाव से बचें। ===============================================================
मीन राशि :-

आज का दिन आत्मनिरीक्षण और नए अवसरों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।

================================================================

मेरा और आपका सुविचार
जो हमे प्राप्त है वो प्रयाप्त है

ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!