SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY

आज का पंचांग और राशिफल…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा

आज का पञ्चाङ्ग
➖➖➖➖➖➖➖
दिनांक:- 27 मार्च 2025
वार :- गुरुवार
विक्रम संवत् :- 2081
अयन:- उत्तरायण
ऋतु :- वसंत
मास:- चैत्र
पक्ष :- कृष्ण
तिथि :- त्रयोदशी
नक्षत्र :- शतभिषा
योग:- साध्य
करण:- गर
सूर्यराशि :- मीन
चंद्रराशि :- कुंभ
दिशाशूल :- दक्षिण
➖➖➖➖➖➖➖
सूर्योदय :- 06:30 am
सूर्यास्त :- 06:50 pm
➖➖➖➖➖➖➖
राहुकाल का समय
2:15pm से 03:35pm तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त :-
12:15 pm से 1:04 pm तक

ब्रह्म मुहूर्त:-
04:45am से 05:28am
➖➖➖➖➖➖
आज व्रत एवं त्यौहार

  • प्रदोष व्रत
    ➖➖➖➖➖➖➖
    वार विशेष
    आज का वार :- गुरुवार
    अधिदेव :- भगवान विष्णु और इंद्र
  • यदि जन्म कुंडली में फलादेश के हिसाब से गुरु ग्रह कमजोर हो तो पुखराज सोने या पीतल में गुरुवार को धारण करना चाहिए । जब तक आप पुखराज धारण नहीं कर सकते है तब तक आप केले की जड़ या हल्दी की गांठ धारण कर सकते हैं , हल्दि या केसर का तिलक लगाएं । हल्दी की माला से मंत्र जाप करें । मंत्र :-
  • ।। ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः ।।
  • यदि फलादेश के हिसाब से गुरु ग्रह किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो इससे संबंधित दान किसी ब्राह्मण, पुरोहित या गुरु को करना चाहिए ।

दान :-

  • पीला वस्त्र , हल्दी , चने की दाल, धार्मिक पुस्तक , पिला फल

उपाय :-

  • बुधवार को रात को चने की दाल भिगोकर रखें गुरुवार को प्रातः रोटी में चने दाल, हल्दी भर गाय को खिलाएं । पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें । किसी सच्चे साधु , महात्मा या गुरु का अपमान नहीं करना चाहिए ।

गुरुवार को करणीय कार्य :-

  • विद्या का प्रारंभ, वैवाहिक – कार्यक्रम, उच्चाधिकारियों से मिलना, नवीन काव्य लेखन प्रारंभ करना, लेखन, प्रकाशन, धन – संग्रह आदि शुभ कार्य के लिए श्रेष्ठ है।

वार संज्ञा :-

  • गुरुवार को लघु व सामान्य संज्ञा दी गई है गुरुवार शुभ वार है। घात वार :-
  • दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें

वार:- गुरुवार
राशि :- तुला, कुंभ

अशुभ फल नाशक पदार्थ :-

  • गुरुवार अगर किसी जातक के लिए अशुभ हो तो वह जातक चने की दल का दान कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी
    ➖➖➖➖➖➖➖
    राशिफल
    मेष राशि :-

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जुटा लें। आपको पिछले लेन-देन से लाभ हो सकता है और अप्रत्याशित आय के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन मानसिक थकान से बचने के लिए आराम करना जरूरी है। प्रॉपर्टी के मामलों में कुछ विवाद हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी। निवेश को लेकर सावधान रहें और जोखिम लेने से बचें।

वृषभ राशि :-

आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए अपने बजट की योजना सोच-समझकर बनाएं। किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रॉपर्टी के मामलों में धैर्य रखें। पारिवारिक जीवन में कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों उत्पन्न हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहेगी। आर्थिक जोखिम लेने से बचें। व्यापार में छोटी-मोटी परेशानियाँ आ सकती हैं, लेकिन जल्द ही सब सामान्य हो जाएगा।

मिथुन राशि :-

आप आर्थिक रूप से स्थिर महसूस करेंगे। आपको पिछले निवेशों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं है, लेकिन मामूली दर्द या जकड़न से परेशानी हो सकती है। संपत्ति के मामलों में कोई नया अवसर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। जीवनसाथी के प्यार और सहयोग से वैवाहिक जीवन में मजबूती आएगी। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है।

कर्क राशि :-

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी, लेकिन बड़े निवेश से बचें। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए अपने बजट की योजना सावधानी से बनाएँ। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बाड़ी समस्या होने की संभावना नहीं है। प्रॉपर्टी के मामलों में सावधानी बरतें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। पारिवारिक जीवन में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं, लेकिन उन्हें समझदारी से संभालें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे।

सिंह राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संपत्ति के मामलों में अनुकूल अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन खर्चा पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, इसलिए पर्याप्त आराम करें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और आनंदमय रहेगा। जीवनसाथी के प्यार और सहयोग से वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा। निवेश को लेकर सतर्क रहें। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय से जुड़ा कोई नया अवसर मिल सकता है।

तुला राशि :-

आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और किसी पुराने लेन-देन से आपको लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी चिंता नहीं है। संपत्ति के मामलों में धैर्य रखें। पारिवारिक जीवन में। में सामंजस्य बना रहेगा। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे। निवेश संबंधी निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। सामाजिक स्तर पर आपका सम्मान बढ़ेगा और आपके काम की सराहना होगी। व्यापार में अच्छा खासा लाभ हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। हालाँकि, आपका जीवनसाथी आपका साथ देगा। आर्थिक जोखिम से बचें। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी। व्यापार में कुछ कठिनाईयों आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से उनका समाधान किया जा सकता है।

धनु राशि :-

आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आपको पिछले प्रोजेक्ट से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन तनाव कम करने के लिए ध्यान और योग का अभ्यास करें। प्रॉपर्टी के मामले में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। वित्तीय निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपके प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसाय में सफलता मिलने की संभावना है।

मकर राशि :-

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाईयों आ सकती हैं, लेकिन प्रयास और धैर्य से आप समाधान पा लेंगे। आर्थिक रूप से दिन औसत रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आमदनी में भी थोड़ा सुधार हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव संबंधी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए आराम और मानसिक शांति पर ध्यान दें।

कुम्भ राशि :-

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप नई योजनाओं पर काम करने के लिए प्रेरित होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। परिवार के किसी बड़े सदस्य का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखें।

मीन राशि :-

आज का दिन सावधानी से चलने का है। कार्यक्षेत्र में कुछ काम में देरी हो सकती है। अपने काम के प्रति ईमानदार और समर्पित रहें। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ समय विताना फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, हालांकि छोटी-मोटी अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

मेरा और आपका सुविचार
अपने धर्म और कर्म की चिंता करना ही सत्कर्म है


FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!