ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला मंगलवार को आएंगेे बीकानेर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 18 सितंबर। ऊर्जा, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला मंगलवार को दोपहर 2 बजे हनुमानगढ़ से प्रस्थान कर सांय 6.30 बजे बीकानेर पहुंचेंगे व रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।
ऊर्जा मंत्री बुधवार व गुरूवार को प्रातः 9 बजे से अपने निवास पर जनसुनवाई करेंगे तत्पश्चात दोनों दिन प्रातः 11 बजे से सांय 6 बजे तक शिक्षा राज्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के साथ मीटिंग एवं अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
डॉ. कल्ला शुक्रवार को प्रातः 8 बजे आजादी का अमृत महोत्सव के अधीन साईकिल रैली (बीकानेर से राजघाट, नई दिल्ली) का शुभारंभ करेंगे तथा इसी दिन प्रातः 10 बजे राजकीय वाहन द्वारा बीकानेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!