एम जी जी एस कु मौ लूनकरणसर में साइकिल वितरण

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1752733013988016218?t=gFvENz92I-VniVOuXai2PA&s=19

बीकानेर। क़स्बे के महात्मा गाँधी सरकारी विद्यालय (अंग्रेज़ी माध्यम ) कु मौ लूणकरणसर में कक्षा 9 की छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा दी जानी साइकिल के वितरण का कार्यक्रम रखा गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष फकीरचन्द सोखल ने की तथा चन्द्रमोहन डाल व अलीशेर भी उपस्थित रहे, विद्यालय प्रभारी कृष्ण कुमार जाखड़ ने बताया कि राजस्थान सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाली आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए फ्री साइकिल योजना की शुरुआत की है। “फ्री साइकिल योजना राजस्थान” का मुख्य उद्देश्य है कि जो छात्राएं स्कूल से 2 किलोमीटर दूरी पर निवास करती हैं, उन्हें पैदल चलकर स्कूल जाने की समस्या से मुक्ति मिले।कार्यक्रम का संचालन शिवराज प्रजापत व दिनेश गौड़ ने किया । वरिष्ठ अध्यापिका संतोष गुरीया ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का आवाहन किया ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!