केदारनाथ व बद्रीनाथ के लिये दल रवाना हुआ..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। दी पायोनियर्स एडवेंचर सोसायटी व हिमालय परिवार के सदस्यों का एक दल आज उत्तराखंड के लिए रवाना हूआ । सोसायटी के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि डा. सुषमा बिस्सा के नेतृत्व में 40 सदस्यीय दल को नगर विधायक जेठानंद व्यास व लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता विमर्शानंद जी महाराज ने शुभकामनाएं व आशीर्वाद देकर रवाना किया ।
हिमालय परिवर के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने बताया कि दल रेल मार्ग से हरिद्वार-़ऋषिकेश होकर केदानाथ के लिये प्रस्थान करेगें । हऱिद्वार से सीतापुर/ सोनप्रयाग होकर केदारनाथ जाएगें । रात्रि विश्राम के बाद केदारनाथ से वापसी में सोनप्रयाग रात्रि विश्राम होगा । सोनप्रयाग से बद्रीनाथ जाएगें व रात्रि विश्राम बद्रीनाथ किया जाएगा । दल के सदस्य हेमकुंड साहिब की पदयात्रा कर घाघरिया, जोशीमठ होते हुए हरिद्वार पहुंचेगें। बद्रीनाथ से देश का पहला गांव माना जाने का भी प्रस्ताव है । दल में आरती यादव, अनामिका व्यास, आनंद शर्मा, आंचल मानवी, भुवनेश यादव, देवेश सोनी, धु्रवक, गंगा यादव, हितार्थ, जान्हवी सोनी, कविता यादव, लता शर्मा, मीनू सोनी, नीलू सोनी, नीलम जोशी, ओजस्वी बिस्सा, पवन जाखड़, प्रसून्न सोनी, प्रेमलता शर्मा, रचना चौधरी, राजेश जोशी, रोहिताश्व बिस्सा, शिवप्रकाश शर्मा, सुमन मारू, सुनिता महर्षि, तनुज शर्मा, वेदांश शर्मा, वीणा यादव, विजय मारू व विमला खत्री शामिल है ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!