बीकानेर, 14 मई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बुधवार को भाजपा के संभाग कार्यालय में मैराथन जनसुनवाई की 4 घटे चली जनसुनवाई के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी लगभग ढाई सौ परिवेदनाएं प्राप्त हुई। मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आमजन की समस्याओं के समयबद्ध और त्वरित निस्तारण के प्रति संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार पार्टी स्तर पर जनसुनवाईयां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार और भाजपा जनसेवा को समर्पित हैं। भाजपा का कार्यकर्ता सही मायनों में आमजन के सुख-दुःख का भागीदारी बनता है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक प्रकरण को संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से निस्तारित करवाया जाएगा। निस्तारण का फीडबैक भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर भी मंत्री, अधिकारी नियमित रूप से आमजन के बीच जाते हैं। भाजपा कार्यालयों में भी जनसुनवाई की यह व्यवस्था प्रारम्भ की गई है। आमजन को अधिक से अधिक राहत मिले, यही इसका मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान मंत्री गोदारा ने केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि उनके द्वारा नियमित रूप से आमजन की समस्याओं की सुनवाई के साथ निस्तारण के प्रयास किए जा रहे हैं। बिजली, पानी, सड़क सहित विभिन्न विषय रहे प्रमुख जनसुनवाई के दौरान पानी, बिजली, सड़क निर्माण सहित आमजन से जुड़े विभिन्न विषयों के प्रकरण सर्वाधिक प्राप्त हुए। जिनके संबंध में कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मंत्री गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। बीकानेर जिले में भी गत डेढ वर्ष में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। शहरी क्षेत्र को भी अनेक सौगातें मिली हैं। इस दौरान बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास, शहर भाजपा अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, देहात भाजपा अध्यक्ष श्री श्याम पंचारिया सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Latest Posts
- CISF Announces Historic Functional Restructuring to Strengthen Critical Infrastructure Security Across India

- सी.एम. मूंधड़ा फाउंडेशन की पहल: 50 मरीज घुटना प्रत्यारोपण के लिए अहमदाबाद रवाना

- कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
- बीकानेर में 1 नवंबर को सजेगी सुरों की महफिल, ‘आएगा आने वाला आएगा’ कार्यक्रम में दी जाएगी लीजेंड संगीतकारों को श्रद्धांजलि

- स्वामी आरएन स्कूल ने “उमंग” से मनाया वार्षिकोत्सव

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


