स्वामी आरएन स्कूल ने “उमंग” से मनाया वार्षिकोत्सव

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



करणी नगर स्थित स्वामी रामनारायण ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अध्यापक के निर्देशन में धूमधाम से अपना वार्षिकोत्सव उमंग मनाया।
वार्षिकोत्सव में 1300 के लगभग विद्यार्थियों ने जीवन के रंगों से भरपूर कलात्मक एवं मनमोह लेने वाली प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ.सुमंत व्यास कुलपति राजू वास, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर मनोहर लाल दावां सीनियर प्रोफेसर और विभाग अध्यक्ष सर्जरी पीबीएम हॉस्पिटल, एसबीआई के एजीएम श्री अभिषेक माथुर, माननीय न्यायाधीश प्रमोद बंसल-श्रीमती मधु हिसारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव यादव, न्यूज़ 21 के एडिशनल डायरेक्टर संजीव पाराशर डॉ वर्षा माकड़ ने आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की एमडी श्रीमती निधि, सीईओ श्रीआदित्य स्वामी, श्रीमती अंबिका गौतम,श्री रामलाल स्वामी के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम प्रभारी हरि वर्मा एवं वंदना गैरा ने जानकारी देते हुए बताया की जीवन की अवस्थाओं बचपन, युवावस्था, वृद्धावस्था, जीवन-मृत्यु को प्रस्तुत करने वाले कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रेरित करने हेतु स्कूल फन, जीवन उत्सव से भरपूर भारतीय संस्कृति एवं अनेकता में एकता के प्रतीक गरबा, पंजाबी भांगड़ा, सूफी गीत, परिवार का महत्व, जीवन में हास्य की उपयोगिता, असफलता एवं सफलता को प्रदर्शित करता हुआ नाटक तथा उम्र के अंतर को प्रकट करने वाली झलकी एवं विद्यालय के विभिन्न आयामों को उपस्थित दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया। आज के युग में युवाओं में व्याप्त हो रही निराशा,नशा, काल्पनिक दुनिया के ख्वाब आदि का भी प्रदर्शन बड़े ही सहज ढंग से किया गया।
खचाखच दर्शकों से भरे ग्राउंड में निरंतर तालिया की गड़गड़ाहट ने प्रस्तुत कर्ताओं के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया। विशिष्ट अतिथियों ने भी विद्यालय द्वारा किए जा रहे नवाचारों एवं विद्यार्थियों में संस्कारों के रोपण को सराहा। आतिथियों ने माता-पिता से भी आग्रह किया कि बालक-बालिकाओं को अपने परिवार एवं संस्कारों से जोड़ें तथा मोबाइल एवं सोशल मीडिया के उपयोग को सीमित करें। विद्यार्थियों के विकास में खेलों को भी अत्यंत उपयोगी बताया गया। कार्यक्रम का संचालन ऋतु शर्मा ने तथा नृत्य निर्देशन संयोगिता शर्मा, भूमिका झा एवं फणीश्वर खत्री किया।
संवाद प्रेषक
रविंद्र भटनागर

Categories:
error: Content is protected !!