कोटडी गांव, जोड़बीड भेरुजी परिसर में आवारा पशुओं को चारा पानी, भूखे श्वानो को रोटी और पालसिया अभियान जारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”83227″]

बीकानेर । बीकानेर सेवा योजना की तरफ से लगातार 21 वे दिन भीषण गर्मी में बीकानेर क़े आस पास क़े 10-15 किलोमीटर क्षेत्र में भूखे प्यासे पशुओं, परिंदो और श्वानो की सेवा में जनसहयोग से अपना पुनीत कार्य निरंतर कर रही है। आज की सेवा का आर्थिक सहयोग शनुदेवी का रहा। इसी कडी में आज सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास क़े नेतृत्व में किलचु रोड पर कोटडी गांव और रोही के अंदर जोड़बीड़ भेरुजी मंदिर की गौशाला में भूखे प्यासे पशुधन को हरा चारा खिलाया, इसी क़े साथ इस क्षेत्र क़े दो तीन किलोमीटर के क्षेत्र में पेड़ों पर बंधे पालसियों की साफ सफाई करके उनमे पानी भरा गया और वहां विचरण कर रहे श्वानो को भी रोटियां खिलाई गई।
सेवा योजना का अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया इस कार्यक्रम में बीकानेर सेवा योजना क़े कर्मवीर साथी छोटूलाल चुरा, सीमा पारीक, सुमन ओझा जोशी, रामकुमार ओझा, क़े सी ओझा, वीरेंद्र सिँह चौहान, रामलाल पवार, योगेश बिस्सा, राजेंद्र चांडक, जुगल ओझा, राधा श्री पुरोहित, बद्रीदास जोशी, सुरेन्द्र कल्ला, राकेश चुरा, गणेश पुरोहित का सहयोग रहा।

Categories:
error: Content is protected !!