बीकानेर। छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस व 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाए जाने के लिए भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में तैयारी बैठक का आयोजन हुआ जिसमें पार्टी के स्थापना दिवस छह अप्रैल व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती दिवस 14 अप्रैल को विशाल रूप में मनाने को लेकर जिला पदाधिकारियों, मंडल, मोर्चा, पार्षदों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रमों पर मंथन किया गया। इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास के एक वर्ष के कार्यकाल जन कल्याण को समर्पित पुस्तिका का विमोचन मंचासिन द्वारा किया गया। शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने संबोधन में कहा प्रदेश संगठन के निर्देशअनुसार स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय पर सजावट की जाएगी मिठाई बांटी जाएगी इसके साथ ही सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाना है मंदिर अस्पताल स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा गली मोहल्लों में रेलियां निकाली जाएगी और भाजपा शासन काल में किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से जन सामान्य को बताना है। वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भी अभियान चलाएंगे 13 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा 14 अप्रैल को उनकी जयंती के अवसर पर मंडल में डा. अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। विधायक जेठानंद व्यास ने कहा स्थापन दिवस कार्यक्रम को पार्टी कार्यकर्ता मंडल से बूथ स्तर तक एक उत्सव की तरह मनाएंगे आज हमारी ओर आपकी पहचान पार्टी की देन है आज पार्टी को आगे बढ़ाना आपका धर्म है। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य में पार्टी की विचारधारा और रीति नीति के बारे में विस्तार से बताते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्थापना दिवस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी स्थापना दिवस कार्यक्रम का संयोजक पूर्व उप महापौर राजेंद्र पंवार, सह संयोजक जिला मंत्री इंद्रा व्यास को निवर्तमान मंडल अध्यक्षों को मंडल संयोजक नियुक्त किया गया है। आज की बैठक में जिला प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण, महामंत्री नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, गोकुल जोशी, आनंद सिंह भाटी, जितेंद्र राजवी, विजय उपाध्याय, जिला मंत्री मनीष सोनी, संगीलाल गहलोत, कौशल शर्मा, जगदीश सोलंकी, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, प्रकाश मेघवाल, दिनेश सांखला, कपिल शर्मा, मुकेश सैनी, नरसिंह सेवग, सोहन चांवरिया, अजय खत्री, जेठमल नाहटा, कमल आचार्य, मुकेश ओझा, रमजान अब्बासी, पुनीत शर्मा, दुलीचंद शर्मा, अनूप गहलोत, नंदू गहलोत, जितेंद्र भाटी, अशोक मीणा, अनुराधा आचार्य, परी वर्मा, राधा खत्री, अनिल हर्ष, अशोक चांवरिया, गजेंद्र भाटी उपस्थित रहे।
Categories: NATIONAL NEWS
Latest Posts
- Nature’s Wrath Over the Desert: Rajasthan’s Iconic ‘Ker-Sangri’ Faces a Devastating Season as Unseasonal Weather Destroys Harvest

- भगवान परशुराम सर्किल पर हुआ दीपदान

- बीकानेर जिला उद्योग संघ का नवाचार जानलेवा माँझों से नागरिकों को बचाना हमारा नैतिक कर्तव्य :- पचीसिया..

- अनुचित व्यवहार को रोकने के लिए करें ई-दाखिल :- ________________________जागृति पोर्टल देता है उपभोक्ताओं को सुरक्षा——- —- —- —- —– —–

- आज का पंचांग और राशिफल

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


Leave a Reply