जयपुर एयरपोर्ट पर कारतूस लेकर पहुंचा टूरिस्ट:चूरू से पकड़ने आया था फ्लाइट, बैग चेकिंग में रखी मिली 5 गोलियां

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर एयरपोर्ट पर कारतूस लेकर पहुंचा टूरिस्ट:चूरू से पकड़ने आया था फ्लाइट, बैग चेकिंग में रखी मिली 5 गोलियां

जयपुर एयरपोर्ट पर एक टूरिस्ट को 5 जिंदा कारतूस मिलने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। - Dainik Bhaskar

जयपुर एयरपोर्ट पर एक टूरिस्ट को 5 जिंदा कारतूस मिलने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है।

जयपुर एयरपोर्ट पर जिंदा कारतूस लेकर पहुंचे एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है। जो चूरू से फ्लाइट पकड़ने के लिए जयपुर एयरपोर्ट आया था। एयरपोर्ट पर बैग चैकिंग में 5 कारतूस रखे मिले। पूछताछ में आरोपी ने एक मकान की दीवार में ड्रिलिंग के दौरान कारतूस मिलना बताया है।

SHO (एयरपोर्ट) ममता मीना ने बताया- आर्म्स एक्ट में आरोपी समीर कपूर (27) पुत्र जावेद निवासी सरदार शहर चूरू को अरेस्ट किया है। जो एसी फिटिंग का काम करता है। 18 जनवरी को दोपहर में चूरू से जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने आया था। जयपुर एयरपोर्ट पर CISF की चैकिंग के दौरान बैग में 5 जिंदा कारतूस मिले। कारतूस के बारे में पूछने पर जवाब नहीं मिलने पर CISF के SI वेदप्रकाश यादव ने उसे एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी समीर कपूर को आर्म्स एक्ट में अरेस्ट किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मिले 5 जिंदा कारतूस जब्त कर लिए है। पूछताछ में आरोपी समीर ने पुलिस को बताया कि करीब 3-4 साल पहले वह चूरू के एक मकान में एसी फिटिंग के लिए गया था। मकान की दीवार में बाहर से ड्रिलिंग करते समय उसे ये कारतूस मिले थे। जिन्हें उसने अपने बैग में सुरक्षित रख दिया था। जल्दबाजी में बैग बिना चैक किए उसमें कपड़ों के साथ कारतूस भी लेकर एयरपोर्ट पहुंचने पर पकड़ा गया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!