Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

जेठ को फोन कर कहा, बच्चे का ध्यान रखना:फिर नहर में छलांग लगाई, 4 महीने पहले हुई पति की मौत से तनाव में थी

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जेठ को फोन कर कहा, बच्चे का ध्यान रखना:फिर नहर में छलांग लगाई, 4 महीने पहले हुई पति की मौत से तनाव में थी

नहर में छलांग लगाकर सुसाइड करने वाली महिला पति की मौत के बाद से तनाव में थी। - Dainik Bhaskar

नहर में छलांग लगाकर सुसाइड करने वाली महिला पति की मौत के बाद से तनाव में थी।

नहर में छलांग लगाकर सुसाइड करने वाली महिला पति की मौत के बाद से तनाव में थी। सोमवार को दोपहर में घर से निकली थी। थेगड़ा नहर पर आकर उसने जेठ शंकर लाल को फोन किया। महिला ने कहा कि बच्चे का ध्यान रखना। फिर फोन काटकर नहर में कूद गई। परिजन कुछ समझ नहीं पाए। थोड़ी देर बाद परिजनों को मौत की सूचना मिली। आज शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया। महिला कोमल (32) बॉम्बे योजना की रहने वाली थी। उसके 13 साल का बेटा है। 9 वी कक्षा में पढ़ाई करता है।

महिला कोमल बॉम्बे योजना की रहने वाली थी।

महिला कोमल बॉम्बे योजना की रहने वाली थी।

जेठ शंकरलाल ने बताया कि उसका भाई व कोमल का पति संजय सब्जी मंडी इलाके में चाय की दुकान लगाता था। करीब संजय ने 3 महीने पहले उसने सुसाइड किया था। पति की मौत के बाद से कोमल डिप्रेशन में थी। सोमवार को 4 बजकर 17 मिनट पर कोमल ने फोन किया और कहा ‘बच्चे का ध्यान रखना, में जा रही हूं’। उसने ये बात कहकर फोन काट दिया। उसे बार बार फोन लगाया तो उसने फोन नहीं उठाया। 15-20 मिनट बाद तो कोमल के नहर में कूदने की सूचना मिल गई। आधे घंटे में मौके पर पहुंच गए। कोमल पति की मौत के बाद से तनाव में थी।

निगम गोताखोर टीम को करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला के शव को बाहर निकाला।

निगम गोताखोर टीम को करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला के शव को बाहर निकाला।

मौसा सुरेश पांचाल ने बताया कि कोमल तनाव में चल रही थी। इस कारण कुछ समय से उसकी मां भी साथ रहने लगी थी।उसे कम्प्यूटर सीखने की सलाह दी थी। 15 -20 दिन से वो बेटी के पास दादाबाड़ी इलाके में कम्प्यूटर सीखने आने लगीं थी। सोमवार को साढ़े 3 बजे करीब घर से निकली थी। वो कम्प्यूटर सेंटर पर नहीं पहुंची। थेगड़ा में कूदने से पहले उसने जेठ शंकरलाल के फोन करके बच्चे का ध्यान रखने की बात कहीं।

नहर में बहाव होने के चलते महिला की बॉडी 2 किमी तक चली गई थी। परिजन भी मौके पर आ गए थे।

नहर में बहाव होने के चलते महिला की बॉडी 2 किमी तक चली गई थी। परिजन भी मौके पर आ गए थे।

उद्योग नगर थाना ASI सुभाष चंद ने बताया कि अभी सुसाइड के कारण सामने नहीं आए है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है।

ये था मामला
सोमवार दोपहर करीब 4 बजकर 40 मिनट पर थेगड़ा पुलिया के पास एक स्कूटी खड़ी कर दायीं मुख्य नहर में कोमल ने छलांग लगा दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची निगम गोताखोर टीम को करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला के शव को बाहर निकाला। नहर में बहाव होने के चलते महिला की बॉडी 2 किमी तक चली गई थी। परिजन भी मौके पर आ गए थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!