डॉ. नागपाल कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कांग्रेस संगठन में कई पदों पर नियुक्तियां

श्रीगंगानगर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी ने संगठन में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। मगलानी ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ अश्विनी नागपाल को मनोनीत किया गया है। भवन निर्माण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर मानकचंद शर्मा को नियुक्त किया गया है जो कि पहले जिला सचिव थे।इसी प्रकार कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में जिलाध्यक्ष पद पर हरनेकसिंह चंदी को मनोनीत किया गया है। उश्विंदर सिंह बराड़ को संगठन मेंजिला सचिव बनाया गया है। वीएस चौहान को कांग्रेस विचार विभाग का जिलाध्यक्ष तथा वीना चौहान को सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट सेल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने मानकचंद शर्मा, हरनेक सिंह चंदी, वीएस चौहान और वीना चौहान को अपने-अपने विभागों की कार्यकारिणी जल्द से जल्द गठित करने के निर्देश दिए हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!