नयाशहर थाना क्षेत्र में फायरिंग, युवक को लगी गोली, पढ़ें ख़बर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नयाशहर थाना क्षेत्र में फायरिंग, युवक को लगी गोली, पढ़ें ख़बर
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र के बंगला नगर में फायरिंग की वारदात हुई है। एक युवक के पैर पर गोली लगी है। घायल युवक का ट्रोमा सेंटर में इलाज जारी है।
सूत्रों के मुताबिक घायल युवक की पहचान पारीक चौक निवासी महादेव पुत्र स्वरूप सिंह पारीक के रूप में हुई है। ख़बर लिखने तक सीओ सिटी दीपचंद सहारण पीबीएम के लिए रवाना हुए थे।
बीकानेर. बंगलानगर क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग की गई। फायरिंग में युवक घायल हो गया। घायल युवक को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर ले गए। जहां युवक का इलाज चल रहा है। फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। जानकारों के अनुसार बंगलानगर क्षेत्र में एक मंदिर के पास खड़ा महादेव ( मधु) पारीक पुत्र स्वरूप पारीक पर कुछ नकाबकोश लोगों ने फायरिंग की। मधु पारीक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

Categories:
error: Content is protected !!