Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

नेपाल में तारा एयर का विमान लापता:पोखरा से जोमसोम के लिए भरी थी उड़ान, 22 यात्रियों में 4 भारतीय भी शामिल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नेपाल में तारा एयर का विमान लापता:पोखरा से जोमसोम के लिए भरी थी उड़ान, 22 यात्रियों में 4 भारतीय भी शामिल
नेपाल की तारा एयर का 9NAET डबल इंजन एयरक्राफ्ट उड़ान भरने के बाद से लापता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक अल्फा इको टैंगो कॉल साइन वाले इस विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए सुबह 9:55 बजे उड़ान भरी थी। जिसे 10:20 बजे लैंड करना था, लेकिन वह 11 बजे के बाद भी संपर्क में नहीं आया। पोखरा एयरपोर्ट चीफ बिक्रम राज गौतम ने पुष्टि की कि एयरक्राफ्ट टावर के संपर्क से बाहर है।

कुल 22 लोग थे सवार
तारा एयर के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला के अनुसार विमान में कैप्टन प्रभाकर प्रसाद घिमिरे, को-पायलट उत्सव पोखरेल और एयर होस्टेस किसमी थापा सवार थे। यात्रियों में 13 नेपाली, 4 भारतीय और 2 जापानी यात्री भी थे। ATC से संपर्क टूटने के बाद यह जानकारी सार्वजनिक की गई।

खराब मौसम के कारण के खोज में हो रही देरी
विमान का पता लगाने हेलीकॉप्टर भेजने की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि खराब मौसम के कारण एक हेलीकॉप्टर जोमसोम में होने के बावजूद उड़ान नहीं भर सका। इससे पहले सुबह समिट एयर के दो विमान जोम्सम पहुंचे थे। इसी तरह मस्टैंग के मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि धौलागिरी के आसपास के पांच जिलों के सुरक्षा अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।

पहाड़ों के बीच से उड़ान भरते हैं प्लेन
पुलिस अधिकारी रमेश थापा ने कहा कि ट्विन ओटर प्लेन के बारे में कोई जानकारी नहीं है, इसकी तलाशी जारी है। पिछले कुछ दिनों से यहां बारिश हो रही है लेकिन सभी फ्लाइट्स सामान्य रूप से चल रही हैं। घाटी में उतरने से पहले प्लेन पहाड़ों के बीच उड़ान भरते हैं। यह इलाका उन विदेशी पर्वतारोहियों के बीच मशहूर है जो पर्वतीय पगडंडियों पर ट्रेकिंग करते हैं। इसी रास्ते पर भारतीय और नेपाली तीर्थयात्री मुक्तिनाथ मंदिर की यात्रा भी करते हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!