बीकानेर, 1 दिसंबर। “नो बैग डे” पर विद्यालयों में तंबाकू रहित जीवन तथा तंबाकू से बचाव का संदेश दिया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से शनिवार को जिले की समस्त सरकारी निजी विद्यालयों में उक्त कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर अनुसार 2 सितंबर के बाद 2 दिसंबर को फिर से नो बैग डे को तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि चिकित्सकगण व अन्य स्टाफ विभिन्न विद्यालयों में जाकर तंबाकू से बचाव की जानकारी देंगे, तंबाकू रहित जीवन के फायदे बताएंगे। डिप्टी सीएमएचओ डॉ लोकेश गुप्ता ने जानकारी दी कि कोटपा एक्ट 2003 के प्रावधानो व तंबाकू के दुष्प्रभाव से अवगत कराएंगे। मौके पर ही बच्चों द्वारा अपने तंबाकू उपयोग करने वाले अभिभावकों को पत्र भी लिखे जाएंगे।
Latest Posts
- मरुधरा जैविक उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम

- एनआरसीसी में एससीएसपी के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित

- इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का आंतरिक हैकाथॉन आयोजित

- MODI GOVERNMENT’S MAJOR MULTI-STATE CRACKDOWN ON ISI-BACKED SHAHZAD BHATTI NETWORK AHEAD OF INDEPENDENCE DAY; 253 DETAINED ACROSS 14 STATES

- “सांस्कृतिक यात्रा 2026” में प्रयत्न संस्था की नाट्य शाला ग्रुप “महाराणा प्रताप भारत का गौरव” “स्वराज” नामक ऐतिहासिक मर्मस्पर्शी रोमांचकारी नाटकों का मंचन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


