GENERAL NEWS

पं. फाल्गुनजी गोस्वामी स्मृति संस्थान, बीकानेर द्वारा निर्जला एकादशी पर दिया गया दान…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पं. फाल्गुनजी गोस्वामी स्मृति संस्थान, बीकानेर द्वारा निर्जला एकादशी पर दिया गया दान
बीकानेर। पं. फाल्गुनजी गोस्वामी स्मृति संस्थान, अयोध्या कुँज, विवेक नगर, बीकानेर द्वारा निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विवेक नगर स्थित छात्रावास में मटकियां, लोटे, शर्बत व आम आदि का दान किया गया। संस्थान के संरक्षक वैंकटेश गोस्वामी ने बताया कि छात्रावास में बीकानेर के आसपास के गांवों और बाहर के रहने वाले बालकों के लिए ये वस्तुएं दान में दी गई हैं। संस्थान के सचिव कौशलेश गोस्वामी ने कहा कि इस संस्थान की स्थापना हमारे पितृ पुरुष गांधीवादी विचारधारा के धनी पं. फाल्गुनजी गोस्वामी के आदर्शों और उनके सत्कर्मों को ध्यान में रखकर की गई है व समय समय पर संस्थान द्वारा ऐसे अनेक प्रकार के दान धर्म व सम्मान आदि कार्यक्रम किए जाते हैं। इस अवसर पर संस्थान के अभिषेक गोस्वामी, मयंक गोस्वामी, छात्रावास के अधीक्षक श्रवण विश्नोई, रामकुमार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!