बीकानेर। विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बीकानेर के द्वारा पर्यावरण को बनाए रखने हेतु आम जन में चेतना लाने हेतु रेली का आयोजन किया । स्वर्ण जयंती नगर में आयोजित की गई उक्त रेली के माध्यम से पेड़ों, पर्यायवरण व जल के उपयोग एवं बचत के महत्त्व से आम जन को जानकारी प्रदान दी गई ,साथ ही पृथ्वी को स्वच्छ व साफ सुथरा बनाने हेतु प्रेरित किया । इस मौके पर मुख्य प्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक कार्यालय, श्री यदुनंदन नारायण व्यास बीकानेर ने संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों के साथ साथ आम जन को वायु, जल, ध्वनि एवं मृदा प्रदूषण की जानकारी प्रदान की उन्होंने बताया की हम अपने आस पास दैनिक स्तर पर साफ सफाई रख कर एवं अनुशासन में रह कर होने वाले प्रदूषण से मुक्त रह सकते है । हमें वायु, जल, आकाश एवं मिट्टी को संभावित प्रदूषण से बचना होगा नहीं तो आने वाले समय में मानव जीवन को भी खतरा बढ़ सकता है । मानव द्वारा किए जा रहे प्रदूषण से मानव के साथ साथ पशु, पक्षी, कीट, पतंग आदि को नुकसान पहुँच रहा है अत हम सभी को एक साथ मिलकर हमारी पृथ्वी, आकाश, वायुमंडल आदि को बचाने हेतु लगातार काम करना होगा । इस अवसर पर संस्थान में पौधों का रोपण किया गया एवम पर्यावरण के संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई, इस अवसर पर निदेशक आरसेटी, जिला विकास प्रबंधक श्री रमेश तांबिया एवम आरसेटी स्टॉफ उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन कपिल पुरोहित द्वारा किया गया
Latest Posts
- 71 साल से बीकानेर दशहरा कमेटी से जुड़ा झाँब परिवार, तीन पीढ़ियों से निभा रहा परंपरा और सेवा का दायित्व

- मोरवी गुरुकुल में फेस्टारा नाइट एक्सपो की टीम ने बच्चों के साथ मनाया नवरात्रि उत्सव

- ईसीबी में नवरंग–2026 गरबा-डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

- कोटा विवि की प्रो.अनुकृति शर्मा ने ताजिकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिया व्याख्यान, पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में करियर अवसरों की संभावनाओ को तलाशा

- पार्षद सेवा केंद्र की शुभारंभ -पार्षद शंकर तंवर का नवाचार

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


