बीकानेर । भाजपा संभाग कार्यालय में पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया की अध्यक्षता में संयुक्त संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रानी अहिल्याबाई के धार्मिक और सामाजिक योगदान को याद किया गया। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री शिखा बैद ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों, प्रशासनिक दक्षता और समाजसेवा को आज के युग के लिए प्रेरणास्रोत बताया रानी अहिल्याबाई का शासनकाल सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण था उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर और सोमनाथ मंदिर सहित सैकड़ों मंदिरों का पुनर्निर्माण करवाया तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं के लिए भी अनेक कार्य किए। शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा रानी अहिल्याबाई ने विकट परिस्थितियों में राजगद्दी संभाली उन्होंने अपने साम्राज्य और संस्कृति की रक्षा की उनकी शासन शैली अन्य राजाओं के लिए एक मिसाल बनी पुण्य श्लोक लोक माता रानी अहिल्याबाई होल्कर के बारे में आज पूरा देश जानना चाहता है। देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा अपने शासनकाल में देवी अहिल्या बाई होल्कर ने सुशासन की अद्भूत मिसाल प्रस्तुत की थी उन्होंने अपने राज्य में सुशासन के साथ ही न्याय, शिक्षा, समाज कल्याण, धर्म कल्याण, जल संरक्षण और संवर्धन आदि जनहित से जुड़े विषयों पर अद्भूत कार्य कर एक आदर्श स्थापित किया। आज की संगोष्ठी में इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हनुमानमल बेद, नवरत्न घिंटाला, सरोज प्रजापत,कार्यक्रम देहात संयोजक कैलाश सिहाग, शहर संयोजक कौशल शर्मा सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।
Categories: GENERAL NEWS
Latest Posts
- Nature’s Wrath Over the Desert: Rajasthan’s Iconic ‘Ker-Sangri’ Faces a Devastating Season as Unseasonal Weather Destroys Harvest

- भगवान परशुराम सर्किल पर हुआ दीपदान

- बीकानेर जिला उद्योग संघ का नवाचार जानलेवा माँझों से नागरिकों को बचाना हमारा नैतिक कर्तव्य :- पचीसिया..

- अनुचित व्यवहार को रोकने के लिए करें ई-दाखिल :- ________________________जागृति पोर्टल देता है उपभोक्ताओं को सुरक्षा——- —- —- —- —– —–

- आज का पंचांग और राशिफल

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


Leave a Reply