WORLD NEWS

पुतिन ने मोदी और मेक इन इंडिया की तारीफ की:कहा- वहां की अर्थव्यवस्था पर इसका असर दिखा, हमें भी ऐसा करना चाहिए

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पुतिन ने मोदी और मेक इन इंडिया की तारीफ की:कहा- वहां की अर्थव्यवस्था पर इसका असर दिखा, हमें भी ऐसा करना चाहिए

पुतिन ने गुरुवार को मॉस्को में रशिया एजेंसी फॉर स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स (ASI) की तरफ आयोजित एक फोरम को संबोधित किया। - Dainik Bhaskar

पुतिन ने गुरुवार को मॉस्को में रशिया एजेंसी फॉर स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स (ASI) की तरफ आयोजित एक फोरम को संबोधित किया।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि भारत एक ऐसा देश है, जो कंपनियों को अपने देश में आकर काम करने के लिए बढ़ावा दे रहा है। पुतिन ने कहा, ‘हमारे खास दोस्त PM नरेंद्र मोदी ने कई सालों पहले मेक इन इंडिया की शुरुआत की थी। आज भारत की अर्थव्यवस्था पर इसका असर साफ नजर आ रहा है।”

रूसी मीडिया RT के मुताबिक पुतिन गुरुवार को मॉस्को में रशिया एजेंसी फॉर स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स (ASI) की तरफ आयोजित एक फोरम में बोल रहे थे। उन्होंने रूस में घरेलू प्रोडक्ट्स और ब्रैंड्स को बढ़ावा देने के लिए भारत का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, ‘ऐसे समय में जब पश्चिमी देश लगातार रूस के साथ व्यापार पर पाबंदी लगा रहे हैं, हमें भारत की तरह अपने देश की कंपनियों को बढ़ावा देते हुए उन्हें एक बेहतर मार्केट उपलब्ध करवाना चाहिए।”

तस्वीर 2021 की है। PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे।

तस्वीर 2021 की है। PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे।

रूसी ऐंबैस्डर ने कहा था- भारत से रिश्ते और मजबूत हुए
हाल ही में भारत में मौजूद रूस के ऐंबैस्डर डेनिस एलिपोव ने कहा था कि रूस और भारत के बीच खास स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप है। ये समय के साथ और मजबूत हो रही है। कुछ समय से रूस को लेकर दुनिया में झूठ फैलाए जा रहे हैं। भारत-रूस के रिश्तों को कई लोगों ने खराब करने की कोशिश की, लेकिन हम पहले से ज्यादा करीब आए हैं।

पुतिन ने पिछले साल कहा था- मोदी सच्चे देशभक्त
ये पहली बार नहीं है जब रूसी राष्ट्रपति ने PM मोदी की तारीफ की है। अक्टूबर 2022 में भी पुतिन ने मोदी को सच्चा देशभक्त बताया था। मॉस्को में वाल्डाई डिस्कशन क्लब की 19वीं एनुअल मीटिंग में उन्होंने कहा था कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास में जबरदस्त सफलता हासिल की है। भारत का भविष्य शानदार है। मेक इन इंडिया का उनका विचार अर्थव्यवस्था और मूल्यों के लिहाज से एकदम सही है।

PM मोदी मई में 2 दिन के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया गए थे। यहां उन्होंने PM अल्बनीज और गवर्नर जनरल डेविड हर्ले से मुलाकात की थी।

PM मोदी मई में 2 दिन के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया गए थे। यहां उन्होंने PM अल्बनीज और गवर्नर जनरल डेविड हर्ले से मुलाकात की थी।

ऑस्ट्रेलिया के PM ने कहा था- मोदी इज द बॉस
करीब एक महीने पहले ऑस्ट्रेलिया के दौरे के वक्त PM अल्बनीज ने मोदी को बॉस कहा था। उन्होंने बताया था कि पहली बार यहां ऑस्ट्रेलिया में किसी प्रधानमंत्री का इतना भव्य स्वागत हुआ है। PM मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर रिश्तों को और मजबूत करेंगे।

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने छुए थे पैर

मई में पापुआ न्यू गिनी पहुंचने पर PM मारेप ने पैर छूकर PM मोदी का स्वागत किया था।

मई में पापुआ न्यू गिनी पहुंचने पर PM मारेप ने पैर छूकर PM मोदी का स्वागत किया था।

इससे पहले 22 मई को पापुआ न्यू गिनी के PM जेम्स मारेप ने PM मोदी के पैर छुए थे। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही मारेप ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए PM मोदी का राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया था। वहीं रिपब्लिक ऑफ पलाऊ और फिजी ने भी उन्हें अपने देश का सर्वोच्च अवॉर्ड दिया था। पलाऊ ने PM को इबाकल अवॉर्ड तो फिजी ने ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ द फिजी’ का सम्मान दिया था।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!