पैगंबर विवाद के बीच ठाणे पुलिस की वेबसाइट हुई हैक, मैसेज में लिखा-मुसलमानों से माफी मांगो

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*Maharashtra: पैगंबर विवाद के बीच ठाणे पुलिस की वेबसाइट हुई हैक, मैसेज में लिखा-मुसलमानों से माफी मांगो*
महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक हो गई है। साथ ही हैकरों ने लिखा है कि मुसलमानों से माफी मांगों।
मुंबई: नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद से ही देश में विरोध प्रदर्शन जारी है। इन सब के बीच महाराष्ट्र के ठाणे शहर पुलिस की वेबसाइट भी हैक हो गई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह हैकरों ने वेबसाइट को हैक किया है। साथ ही हैकर्स ने एक मैसेज में लिखा कि दुनियाभर के मुसलमानों से माफी मांगो।ठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक होने की पुष्टि भी हो गई है। इसके लिए जरूरी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों से ठाणे पुलिस ने संपर्क किया है। ठाणे साइबर टीम इसे जल्द से जल्द हटाने और हैकर्स से रिकवर करने का काम कर रही है। इस वेबसाइट को खोलने पर एक मैसेज साइबर टीम की तरफ से लिखा हुआ दिख रहा है। इसके साथ पैगंबर मोहम्मद मामले में यूपी में कड़ा एक्शन शुरू है। प्रयागराज में हुई हिंसा में जावेद पंप का नाम सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। साथ ही पुलिस ने जावेद पंप के घर बुलडोजर कार्रवाई की है।गौर हो कि ठाणे पुलिस की वेबसाइट को हैक कर हैकर्स ने लिखा कि नमस्कार भारत सरकार, सभी को नमस्ते। बार-बार इस्लामिक धर्म को परेशान करते हो। जल्दी से विश्वभर के मुस्लिमों से माफी मांगो। दरअसल देश में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद से ही माहौल गरमाया हुआ है। भारत के कई राज्यों में इसे लेकर हिंसक प्रदर्शन भी हुआ है। हालांकि इस विवादित बयान के बाद भाजपा ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी से निकाल दिया है। बावजूद इसके इस मामले में विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!