बीकानेर। कोलायत पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण पखवाडे का शुभारंभ सरपंच मोहन दान द्वारा किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाकर बच्चे के जन्म के पहले 1000 दिन के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यालय की सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्वेता जैन ने बताया कि दिनांक 8 से 22 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। इसमें पोषण संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। श्रीमती जैन ने बताया कि बच्चे के जन्म से 2 से 3 वर्ष यानि पहले 1000 दिन बच्चे का 80 प्रतिशत मानसिक विकास हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि हम बच्चे के पहले 1000 दिन अधिक ख्याल रखें। महिला पर्यवेक्षक अनुराधा शर्मा ने बताया कि पोषण पखवाड़े के तहत परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विभागीय कैलेण्डर के अनुसार गतिविधियां आयोजित कर समुदाय को जागरूक किया जाएगा। जिसमें स्थानीय खाद्य, मोटा अनाज, पोष्टिक आहार से होने पर फायदों के बारे में अभिभावकों व ग्रामीणों को बताया जाएगा। साथ ही इसकी ऑनलाईन एंट्री की जाएगी। l कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की ओर से इस्माईल खान, वरिष्ठ सहायक रामनिवास, पोषण अभियान कार्यक्रम के BC राहुल हर्ष, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मौजूद थे।
Latest Posts
- एनआरसीसी में संस्थागत जैव सुरक्षा समिति (IBSC) की दूसरी बैठक संपन्न

- सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया डांडिया महोत्सव

- गंगाशहर विकास मंच के तत्वावधान में महाराजा गंगासिंह जी की 147वीं जन्म जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

- MAJOR ANTI-INFILTRATION OPERATION ALONG INDIA-PAKISTAN BORDER: ANTF, BSF’S 140TH BATTALION SEIZE WEAPONS AND SUSPECTED EXPLOSIVES; TWO SUSPECTS ARRESTED

- बीकानेर में 20 दिसंबर को होगा ‘मिशन प्ले टू प्रोफेशन – खेल से करियर तक’ का आयोजन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


