प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन,27 अक्टूबर को होगा आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”83227″]

बीकानेर। डेहरू माता सेवा समिति द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन का आज गंगासिंह विश्वविद्यालय के पास नाल रोड़ पर स्थित डेहरूमाता मंदिर में पोस्टर विमोचन किया गया।
मीडिया प्रभारी उमेश पुरोहित ने बताया कि पोस्टर का विमोचन अध्यक्ष एड. पवन पुरोहित,संरक्षक रामेश्वर प्रसाद पुरोहित,सत्य नारायण पुरोहित ने किया।
अध्यक्ष एड. पवन पुरोहित ने बताया समिति द्वारा पुरोहित,भादानी,सारस्वत ओझा ( लव ओझा) समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया कि समिति के द्वारा किए जा रहे इस कार्यक्रम मे समाज के सभी बन्धुओं को जोड़ा जाएगा।इस सम्मान समारोह के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो प्रारूपों मे उपलब्ध रहेंगे।ऑफ लाइन फॉर्म सूरदासानी बगेची और डेहरू माता मंदिर,नाल रोड़ पर उपलब्ध रहेंगे।फॉर्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 अक्टूंबर रखी गई है।
उमेश पुरोहित ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए प्रसार प्रचार के एक टीम गठित की गई है।जो घर घर जाकर इन फॉर्म को भरने के लिए प्रेरित करेगी।प्रसार प्रचार टीम में प्रचार प्रमुख नागु भा पुरोहित,मास्टर पवन पुरोहित,गिरिराज पुरोहित आदि रहेंगे।
इस कार्यक्रम में शंकर पुरोहित, विजय पुरोहित,एड.अनिल पुरोहित,सुनील पुरोहित,अनिल पुरोहित पुजारी,एड.रमेश पुरोहित,कमांडो भादानी,रूपचंद पुरोहित,सुरेंद्र पुरोहित,राजेंद्र हलवाई,रामलाल ओझा,राजकुमार ओझा,सरजू पुरोहित आदि उपस्थित थे।

Categories:
error: Content is protected !!