प्री डी.एल.एड. परीक्षा 2025: आवेदन में संशोधन हेतु खुला पोर्टल ,अंतिम तिथि 11अप्रैल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा आयोजित की जा रही प्री डी.एल.एड. परीक्षा के आवेदन में सुधार हेतु पोर्टल खोल दिया गया हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति, डॉ. कैलाश सोडाणी ने बताया कि 6 मार्च से प्रारंभ हुई आवेदन प्रक्रिया में अब तक 2 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल निर्धारित की गई है। समन्वयक, डॉ. रवि गुप्ता ने कहा कि अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवेदन में संशोधन के लिए पोर्टल खोला जा रहा है। अभ्यर्थी केवल 100 रुपए शुल्क जमा कर अपने आवेदन में संशोधन कर सकते हैं। हालांकि, नाम, श्रेणी, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे की निशानी और पाठ्यक्रम के प्रकार (सामान्य/संस्कृत) में कोई भी संशोधन अनुमत नहीं होगा।17 अप्रैल के बाद, किसी भी संशोधन, निवेदन, आवेदन, या आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा और न ही उन पर विचार किया जाएगा।शेष शर्तें एवं प्रावधान अधिसूचना के अनुसार ही लागू रहेंगे।सह-समन्वयक, डॉ. संदीप हुड्डा ने जानकारी दी कि इस वर्ष परीक्षा 1 जून को आयोजित की जाएगी| विश्वविद्यालय जुलाई से ही सत्र प्रारंभ करने के लिए प्रयासरत है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!