फिट इंडिया मूवमेंट मिशन को लेकर भारत की पहली महिला एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल के नेतृत्व में महिलाओं का दल पहुंचा असम

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

फिट इंडिया मूवमेंट मिशन को लेकर भारत की पहली महिला एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल के नेतृत्व में निकला महिलाओं का दल पहुंचा असम
बीकानेर। ट्रांस हिमालयन फिट@फिफ्टी +इंडिया महिलाओं का दल असम के लखीमपुर पहुंचा ।जहां उनका भव्य स्वागत किया गया । लखीमपुर के डिप्टी कमिश्नर ने परम्परागत गमछा ओढाकर पूरी टीम का स्वागत किया । टीम का आर्मी के डॉक्टर्स द्वारा संपूर्ण मेडिकल चेकअप किया गया तथा आगे के लिए शुभकामनाएं दी गई । एडवेंचर फाउंडेशन के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि अब तक टीम ने 200 किलोमीटर की पदयात्रा कर ली है और अब अगले 3 दिन आसाम रहने के बाद टीम सिक्किम में प्रवेश करेगी । दल का नेतृत्व भारत की पहली महिला एवरेस्ट विजेता सुश्री बचेन्द्री पाल कर रही हैं और विभिन्न राज्यों से महिलाओं का लंबी चयन प्रणाली के बाद में चयन किया गया है । राजस्थान से डॉ सुषमा मगन बिस्सा भी टीम में शामिल हैं । यह महिलाएं पांगसू पास से अभियान शुरू होकर टाइगर हिल पर समाप्त करेगी । फिट इंडिया का संदेश देते हुए टीम आगे बढ़ रही है ।

Categories:
error: Content is protected !!