नशा नाश का द्वार है है-ज्योति छंगानी
बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र तथा महाविद्यालय NSS की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 27/ 7/26 को नशे के दुष्प्रभाव एवं जागरूकता पर विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता
सामान्य प्रावधान एवं बीमा विभाग में सहायक निदेशक पद पर कार्यरत ज्योति छंगानी ने अपने उद्बोधन में समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा नाश का द्वार है जो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक दोनों स्तर पर बुरी तरह प्रभावित करता है। जो व्यक्ति नशे की आदत में डूब चुका होता है उसको केवल सरकारी नहीं सामाजिक और पारिवारिक दोनों स्तर पर सहायता की आवश्यकता होती है हमें चाहिए कि हम नशे में डूबे व्यक्ति को भावनात्मक संबल देकर उसको इस नाश के द्वारा से बाहर निकाल सके और उसके नैतिक पतन को रोक सके। अपने प्रेरणादाई उद्बोधन में उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि नशे की घातक प्रवृत्ति से मनुष्य को बाहर निकलने में स्त्री की महत्वपूर्ण भूमिका है, यदि एक स्त्री जागरुक है तो वह अपने परिवार को इस आघात से बचा सकती है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्य अभिलाषा आल्हा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यहां हमारा विशेष दायित्व बनता है कि हम समाज में नशे की घातक प्रवृत्ति के प्रति लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करके लोगों के नैतिक पतन को रोक सके एवं उन्हें संयमित एवं अनुशासित जीवन शैली जीने के लिए प्रेरित करें ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्य संजू श्रीमाली ने छात्राओं को प्रेरणादाई संबोधन प्रदान करते हुए कहा कि केवल हमें ही नशे की प्रवृत्ति से दूर नहीं रहना है वरन दूसरों को भी नशा किसी भी हाल में नहीं करने दे, और जो कर रहा है उसे कैसे छुड़ा सकते हैं इस पर गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के पूर्व प्रभारी रवीन्द्र शर्मा के द्वारा केंद्र की गतिविधियों के संचालन से संबंधित छात्राओं को विशेष जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र के माध्यम से जन जागरूकता से संबंधित वर्ष पर्यंत अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएगी सभी छात्राएं इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले।
इस अवसर पर नई किरण नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी अंजली शर्मा सुनीता बिश्नोई भुवनेश स्वामी ने भी छात्राओं को महाविद्यालय में स्थापित नई किरण नशा मुक्ति केंद्र से जुड़ने का आह्वान किया।
संकाय सदस्य रवि शंकर व्यास के द्वारा सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।







