बाड़मेर बार्डर पर सीमा सुरक्षा बल ने दिया मानवीयता का परिचय,बॉर्डर पार कर भारत आए मासूम को भेजा वापस,सुरक्षाबलों ने रोते हुए मासूम को खाना खिलाया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सीमा सुरक्षा बल ने बाड़मेर बॉर्डर पर भूल से भारत पहुंचे 8 वर्षीय पाकिस्तानी बालक को पुनः पाकिस्तान भेज कर मानवीयता का परिचय दिया। उल्लेखनीय है कि बाड़मेर से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 8 वर्षीय पाकिस्तानी मासूम बालक करीम भूल से भारत आ गया। जहां सीमा पर तैनात जवानों ने रो रहे 8 वर्षीय करीम को खाना खिला कर उससे पूछताछ की।करीम शाम करीब 5:15 बजे भारतीय सीमा में समरोद सीमा चौकी पर गलती से बॉर्डर पार कर आ गया था। करीम पाकिस्तान के थारपारकर जिले के नगर पारकर तहसील का रहने वाला है ।लगभग 2 घंटे पश्चात बीएसएफ ने पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग कर बालक को रात 7:30 बजे पुनः पाकिस्तान को सौंप दिया

Categories:
error: Content is protected !!