बीकानेर की कवियत्री डॉ कृष्णा आचार्य कानपुर में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान से सम्मानित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर की कवियत्री डॉ कृष्णा आचार्य कानपुर में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान से सम्मानित बीकानेर। बीकानेर की जानी मानी – साहित्यकार डॉ कृष्णा आचार्य को कानपुर में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान से सम्मानित किया गया है । भारत उत्थान न्यास ( साहित्य मंच ) के तत्वाधान में रविवार को कानपुर के सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन एवम सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है । समारोह में संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ उमेश पालीवाल , राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुजीत कुंतल , संरक्षक डॉ रोचना विश्नोई सहित सभी पदाधिकारियों ने डॉ कृष्णा आचार्य सहित डॉ रामचंद्र स्वामी , डॉ सुनीता सिंह , डॉ राधा भारद्वाज , डॉ नरेश कुमार सोनी , डॉ कमल किशोर , श्री शिव शंकर गुप्ता , डॉ नागेश कुमार सहित अनेक साहित्यकारों का भी सम्मान किया गया ।

Categories:
error: Content is protected !!