Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

बीकानेर के गौरव श्यामसुंदर साधेंगे निशाना पैरालंपिक में

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, राजस्थान, 27 अगस्त 2024: बीकानेर के प्रतिभाशाली और गौरवमयी तीरंदाजी खिलाड़ी श्यामसुंदर स्वामी पेरिस में आयोजित होने वाले पैरालंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उनके लिए दूसरा अवसर है जब वे पैरालंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था और वहां अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। श्यामसुंदर ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें वर्ल्ड पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में रजत पदक भी शामिल है।

बीकानेर, जिसे उसकी आध्यात्मिक धरोहर और सांस्कृतिक संपन्नता के कारण ‘छोटी काशी’ के नाम से जाना जाता है, इस शहर के लोग अपने गौरव श्यामसुंदर की सफलता के लिए महादेव से प्रार्थना कर रहे हैं। आज, बीकानेर के आम आवाम ने ब्रह्म बगेची में स्थित महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया और महादेव से प्रार्थना की कि श्यामसुंदर स्वामी पेरिस पैरालंपिक में निशाना साधकर भारत के लिए पदक जीतने में कामयाब हों।
आज ब्रह्म बगीचे में पंडित बटुक नारायण ओझा के निर्देशन में बीकानेर के आम आवाम ने भगवान महादेव से प्रार्थना कि की श्यामसुंदर स्वामी पेरिस में भारत का नाम रोशन करें और देश के लिए गौरवपूर्ण पदक लेकर लौटें।
रुद्राभिषेक के दौरान साहित्यकार राजेंद्र जोशी, जिला तीरंदाजी संगम बीकानेर के सचिव शिवरतन रंगा श्याम सुंदर स्वामी के पिताजी भगवान दास उसके बड़े भाई लक्ष्मण राम मुक्ति संस्थान के अध्यक्ष हीरालाल हर्ष ब्रह्म बगीचा ब्रह्म बगीचे प्रन्यास मंडल के बृज गोपाल जोशी, सुभाष जोशी दिनेश चूरा, रोटरी रॉयल्स के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सचिव सुनील चमडिया, वरिष्ठ उद्घोषक ज्योति प्रकाश रंगा, पंकज पारीक, तीरंदाजी के राष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश कुमार, चोरू लाल प्रजापत युवराज कल्ला, मुरली मनोहर पुरोहित सहित खेलों के क्षेत्र से जुड़े हुए पदाधिकारी व बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

अनिल जोशी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!