बीकानेर के साहसी अरविन्द-भानू-सूर्य का किया स्मरण व दी श्रद्धांजलि..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

दी पायोनियर्स एडवेंचर सोसायटी, बीकानेर के अरविन्द बोड़ा, भानू सोनी और सूर्य सुथार के लापता होने के 39वें वर्ष पर उनका स्मरण किया तथा पुष्पांजलि अर्पित की गई । सोसायटी के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि आज डा. करणी सिंह स्टेडियम के वॉल परिसर में प्रातः 8 बजे धोलाधार की पर्वत श्रंखला में 26 मई 1986 को लापता हुए इन साहसियों निर्मित शिलालेख पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर इन्द्राहार पास अभियान की जानकारी दी तथा बताया कि किस प्रकार ये तीनों पर्वतारोही दल से बिछुड़ कर अगल हो गये थे ।
उपस्थितों 39 वर्ष पूर्व इस घटना से जुड़े स्मरण बताते हुए कहा कि किस प्रकार से तीनों परिवारों ने इस कठिन घड़ी का सामना किया तथा युवाओं से अपील की कि चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए ।
अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर पायोनियर मनोहर लाल वर्मा, महेश भोजक, राजेन्द्र प्रसाद तंवर, बी एस गिल, पार्थ मंगल, नरेंद्र आचार्य, राधेश्याम कुमावत, मोहित सहित अन्य आरोहक उपस्थित थे ।

Categories:
error: Content is protected !!